Home झारखण्ड चिकित्सकीय सेवाओं में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए डॉ संजीव सम्मानित।
झारखण्डराज्य

चिकित्सकीय सेवाओं में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए डॉ संजीव सम्मानित।

Share
Share

धनबाद । सदर अस्पताल के उपाधीक्षक एवं वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. संजीव कुमार प्रसाद को भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) द्वारा आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया।

डॉ प्रसाद को उनके उल्लेखनीय चिकित्सकीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके द्वारा मातृ एवं महिला स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए गए निरंतर, निष्ठावान एवं जनकल्याणकारी कार्यों की सराहना स्वरूप प्रदान किया गया।

इस अवसर पर डॉ. प्रसाद ने कहा कि यह सम्मान केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि उपायुक्त श्री आदित्य रंजन के नेतृत्व में जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और उनकी टीम के समर्पण का परिणाम है। उन्होंने बीसीसीएल प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वास्थ्य कार्यक्रमों के संचालन में बीसीसीएल का सहयोग अत्यंत सराहनीय रहा है, जिससे आमजन तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँच सकीं।

डॉ. प्रसाद ने कहा कि भविष्य में भी जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और बीसीसीएल के संयुक्त प्रयासों से स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ किया जाएगा। समारोह में बीसीसीएल के अधिकारी, चिकित्सकगण एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बाघमारा प्रखंड सभागार में शहीद शक्ति नाथ महतो की तस्वीर लगाई गई।

धनबाद (झारखंड) : बाघमारा प्रखंड सभागार में मासिक बैठक प्रमुख गीता देवी...

बायो मेडिकल वेस्ट निराकरण स्थल की जांच करेगी टीम।

रक्तदान शिविर के लिए एक सप्ताह पहले देना है आवेदन। धनबाद (झारखंड)...

पेट्रोल – डीजल की सप्लाई में नहीं है कोई कमी।

प्रशासन ने की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील। धनबाद (झारखंड)...

पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह से पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भारी भीड़।

एसएसपी प्रभात कुमार की अपील अफवाहों पर न दें ध्यान, पेट्रोल-डीजल की...