कथित तौर पर मध्यस्थ की भूमिका निभाने वालों को लेकर चर्चा तेज।
धनबाद । राजगंज थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे के बाद मुआवजा भुगतान को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।जानकारी के अनुसार, डोमनपुर में एक भट्ठे से निकल रही मिनी हाईवा वाहन ने मोटरसाइकिल सवार दुलाल कुम्हार को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल देखा गया और स्थानीय लोग आंदोलन पर बैठ गए।
इसी बीच, मामले में कथित तौर पर मध्यस्थ की भूमिका निभाने वालों को लेकर चर्चा तेज हो गई है।सूत्रों का दावा है कि राजगंज थाना क्षेत्र में आंदोलनकारियों के बीच बैठकर समझौता कराने में सक्रिय दिखा।
बताया जा रहा है कि पीड़ित परिवार पत्नी फूल कुमारी को कुल 9 लाख रुपये मुआवजा दिया गया, जिसमें 4 लाख रुपये चेक के माध्यम से और 5 लाख रुपये नकद दिए गए। हालांकि, सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आखिर यह राशि किसने दी?भुगतान करने वाले लोग सामने क्यों नहीं आए?यहां तक कि सार्वजनिक रूप से किसी का नाम भी नहीं लिया गया।स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि आखिर पर्दे के पीछे कौन-सा तंत्र काम कर रहा है और किसके इशारे पर पूरा समझौता कराया गया। मामले को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं जारी हैं।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
Leave a comment