Home झारखण्ड उभरते हुए सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर सूरज कालिंदी को मुखिया ने किया सम्मानित।
झारखण्डराज्य

उभरते हुए सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर सूरज कालिंदी को मुखिया ने किया सम्मानित।

Share
Emerging social media content creator Suraj Kalindi was honored by the Chief.
Share

धनबाद । जिला के बाघमारा प्रखंड अंतर्गत बौआ कला उत्तर पंचायत के मुखिया भीम लाल रजक ने उभरते हुए सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर सूरज कालिंदी को मेडल देकर सम्मानित किया।सूरज कालिंदी उर्फ चाम्टु बड़की बौआ डोम टोला के निवासी हैं और विगत तीन चार माह से सोशल मीडिया में रील्स बनाते हैं।इन्हें धनबाद का धूम लोग कहते हैं। कारण वायरल बॉय धूम की तरह ही उनके डायलॉग्स पर वीडियो बनाते हैं।जो लोगों द्वारा काफी पसंद भी किया जा रहा हैं।अभी तक सूरज 35 रील्स बना चुके हैं और जिन पर दो लाख से अधिक व्यूज हैं।इसी काम को देखते हुए प्रोत्साहित करने के लिए मुखिया भीम लाल रजक ने सूरज कालिंदी और इनकी टीम को सम्मानित किया। इनके वीडियो बनाने में पिंटू कालिंदी,अजय कालिंदी और सोनू कालिंदी सहयोग करते हैं।सूरज ने बताया कि घर की गरीबी दूर करने के लिए वह एक सफल सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर बनने की ओर अग्रसर हैं।बस आगे भी लोगों का साथ यूं ही मिलता रहें।परिवार में तीन बहन और दो भाई हैं।परिजन मजदूरी करते हैं।जबकि,सूरज और उनका भाई परंपरागत संगीत वाद्य यंत्र बजाने का कार्य करते हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

जनता दरबार में सुनी गई आमजनों की समस्या।

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार आयोजित जनता...

एसआईआर 2003 के वोटर लिस्ट से वर्तमान वोटर लिस्ट के साथ शीघ्र कराएं नाम मैपिंग।

61.12% मतदाताओं की मैपिंग पूरी। टुंडी विस में सर्वाधिक, धनबाद व झरिया...

होमगार्ड भर्ती परीक्षा के पांचवे दिन में शामिल हुए निरसा और एग्यारकुंड के अभ्यर्थी।

उपायुक्त आदित्य रंजन तथा वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार समेत जिला के...

एंडोस्कोपी से बच्चेदानी की जांच व ऑपरेशन की सुविधा शुरू।

धनबाद । सदर अस्पताल ने महिला स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक...