Home झारखण्ड रांची-पुरुलिया रोड पर बॉक्साइट लदा ट्रक में लगी आग,बड़ा हादसा टला।
झारखण्डराज्य

रांची-पुरुलिया रोड पर बॉक्साइट लदा ट्रक में लगी आग,बड़ा हादसा टला।

Share
Fire broke out in a truck loaded with bauxite on Ranchi-Purulia road, a major accident averted.
Share

रांची/सिल्ली । रांची-पुरुलिया मुख्य मार्ग पर नावाडीह के सामने शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे बॉक्साइट लदे एक ट्रक में अचानक आग लग गई। घटना से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पीसीआर वाहन की पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, ट्रक में बॉक्साइट लदा हुआ था, जो लोहरदगा से हिंडाल्को जा रहा था। इसी दौरान कुलसोड़-नावाडीह के समीप ट्रक के टायरों में आग लग गई। आग लगते ही चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पीसीआर वाहन मौके पर पहुंची। वहीं, हिंडाल्को की फायर ब्रिगेड टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाया। दमकल की तत्परता से आग इंजन तक नहीं पहुंच सकी, हालांकि ट्रक के टायर और डाला पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गए। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है,जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।आग बुझाने के बाद यातायात को सामान्य कर दिया गया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को मिला सीपीआर का प्रशिक्षण,दुर्घटनाओं में बचेंगी जानें।

रोटरी क्लब ऑफ रांची ने आयोजित किया सीपीआर प्रशिक्षण सत्र। रांची ।...

गैस नहीं मिलने से नाराज लोगों ने किया सड़क जाम।

रांची । जिले के चुटिया इलाके में गैस नहीं मिलने से नाराज...

हाथियों के हमले में तीन लोगों की मौत,एक वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल।

रामगढ़। जिले के गोला वन क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह जंगली हाथियों...

बाल विवाह अपराध सजा और जुर्माना दोनों का हैं प्रावधान : वीरेंद्र प्रताप

रांची : न्यायामूर्ति-सह-कार्यपालक अध्यक्ष, झालसा सुजीत नारायण प्रसाद के दिशा-निर्देश पर एवं...