Home झारखण्ड नव वर्ष 2026 का पहला दिन कोयलांचल में आस्था,पर्यटन,भक्ति और उल्लास का संगम।
झारखण्डराज्य

नव वर्ष 2026 का पहला दिन कोयलांचल में आस्था,पर्यटन,भक्ति और उल्लास का संगम।

Share
Share

धनबाद । नए साल को धनबाद कोयलांचल पूरी तरह उत्सव के रंग में रंगा नजर आया। कड़ाके की ठंड के बावजूद लोगों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी।नव वर्ष के स्वागत में किसी ने मंदिरों में पूजा-अर्चना कर मंगलकामना की, तो किसी ने परिवार व मित्रों संग पिकनिक स्थलों का रुख कर नए साल की शुरुआत उल्लास और आनंद के साथ की।

मंदिरों में उमड़ी आस्था की भीड़।

नव वर्ष के पहले दिन शहर व आसपास के क्षेत्रों के प्रमुख मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शक्ति मंदिर जोड़ाफाटक में तड़के चार बजे से ही मां के दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतार लग गई। सुबह पांच बजे मंदिर का पट खुलते ही दर्शन का सिलसिला शुरू हुआ, जो दोपहर दो बजे तक निर्बाध चलता रहा। मंदिर समिति की ओर से श्रद्धालुओं के बीच लगभग 500 लीटर दूध से बनी केसरिया खीर का प्रसाद वितरित किया गया।
शहर के विभिन्न मंदिरों में विशेष पूजा, भजन-कीर्तन, रामचरितमानस पाठ और भजन संध्या का आयोजन किया गया। श्रमिक नगरी भूली के ए, बी, सी और डी ब्लॉक स्थित देवी व शिव मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की अच्छी-खासी भीड़ देखी गई। बड़ी संख्या में भक्त कतरास स्थित लिलौरी मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की।

ठाकुर कुल्ही में रामचरितमानस पाठ का आयोजन।

श्रीराम जन्म तीर्थ क्षेत्र अयोध्या में श्रीराम मंदिर के स्थापना दिवस के अवसर पर ठाकुर कुल्ही स्थित श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में रामचरितमानस पाठ का आयोजन किया गया। आचार्य अर्जुन पंडित, शशि पांडेय एवं सहयोगियों द्वारा कराए गए पाठ में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। पूरा वातावरण राममय हो गया। आयोजन में मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मदन मोहन सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कल्पतरु उत्सव का आयोजन।

नव वर्ष के प्रथम दिन बैंक मोड़ स्थित रामकृष्ण विवेकानंद सोसाइटी में कल्पतरु उत्सव मनाया गया। सुबह विशेष पूजा-अर्चना के बाद भक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में भक्तों की सक्रिय भागीदारी रही। अंत में प्रसाद वितरण किया गया।

पर्यटन स्थलों पर उमड़ा जनसैलाब।

नव वर्ष के जश्न में धनबाद के प्रमुख पर्यटन और पिकनिक स्थल पूरी तरह सैलानियों से पटे रहे। बिरसा मुंडा पार्क में सुबह से ही भारी भीड़ जुटी, जिससे बिरसा मुंडा पार्क से बिनोद बिहार चौक तक जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस बल की तैनाती कर सुरक्षा व्यवस्था संभाली गई।
तोपचांची झील में कड़ाके की ठंड के बावजूद पर्यटकों का जनसैलाब उमड़ा। झील के किनारे पिकनिक मनाते और गीत-संगीत पर थिरकते सैलानी नजर आए। पश्चिम बंगाल, बोकारो, गिरिडीह समेत आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। वन-वे मार्ग होने के कारण देर शाम तक जाम की समस्या बनी रही, वहीं दुकानदारों की जमकर चांदी कटी।

मैथन और पंचेत डैम रहे आकर्षण का केंद्र।

मैथन डैम पर एक लाख से अधिक सैलानी पहुंचे। मां कल्याणेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद लोगों ने डैम के प्राकृतिक सौंदर्य, नौकायन, फूल बागान और मिलेनियम पार्क का आनंद उठाया। शाम को बहुरंगी लाइटों से सजा डैम सेल्फी लेने वालों का पसंदीदा स्थल बना। सुरक्षा के लिए सीआईएसएफ, डीवीसी सुरक्षा कर्मी और पुलिस ड्रोन कैमरे से निगरानी करते रहे।

पंचेत डैम पर भी पर्यटकों की भारी भीड़ रही।लोगों ने पिकनिक, नौकायन और झूले का आनंद लिया।शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीपीओ और बीडीओ स्वयं मौके पर मौजूद रहे। लौटते समय वाहनों की अधिकता से पुलिस को यातायात व्यवस्था संभालने में मशक्कत करनी पड़ी।

भटिंडा फॉल और अन्य स्थल भी रहे गुलजार।

धनबाद-बोकारो मुख्य सड़क स्थित भटिंडा फॉल नव वर्ष पर सैलानियों से गुलजार रहा। सीढ़ीनुमा झरना, हरियाली और शांत वातावरण ने लोगों को आकर्षित किया। सुरक्षा के मद्देनजर गोताखोरों की टीम, पुलिस बल और 108 एंबुलेंस की तैनाती की गई थी।

भक्ति में डूबा झरिया।

नव वर्ष के अवसर पर झरिया में भव्य निसान शोभा यात्रा निकाली गई। झरिया श्याम मंदिर कमेटी की ओर से 1501 निसान के साथ नगर भ्रमण किया गया। प्रभु श्याम के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। बाबा श्याम का भव्य दरबार सजाया गया और प्रसाद वितरण किया गया। धोवाटांड़ से भी श्री श्याम मंडल द्वारा 751 निसान अर्पित किए
नव वर्ष के पहले दिन संत एंथोनी चर्च में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। हजारों की संख्या में ईसाई धर्मावलंबियों ने प्रार्थना गीतों के साथ नए साल की शुरुआत की। शिलांग से आए फादर सुनील बरला ने कहा कि हमें प्रत्येक दिन प्रभु यीशु को धन्यवाद देना चाहिए और उनके मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। प्रार्थना सभा के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं।
नव वर्ष 2026 का पहला दिन धनबाद कोयलांचल में आस्था, पर्यटन, भक्ति और उल्लास का अनूठा संगम बनकर सामने आया। मंदिरों की घंटियों, चर्च की प्रार्थनाओं, पिकनिक स्थलों की रौनक और भक्ति आयोजनों के बीच लोगों ने नए साल की शुरुआत सुख-समृद्धि और शांति की कामना के साथ की।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह समारोह आयोजित।

डिंडोरी ( मध्यप्रदेश ) : डिंडौरी जिले के अमरपुर में उस वक्त...

जन्मदिन पार्टी के दौरान एक युवक की गोली मारकर हत्या.

बिजनौर (उत्तरप्रदेश) : चांदपुर के शिवाला कला थाना क्षेत्र में जन्मदिन पार्टी...

ग्लोबल स्कूल ऑफ इंडिया के छात्रों ने CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन।

धनबाद (झारखंड) : ग्लोबल स्कूल ऑफ इंडिया के विद्यार्थियों ने CBSE 12वीं...