Home झारखण्ड नगर निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग करेगा समीक्षा बैठक
झारखण्डराज्य

नगर निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग करेगा समीक्षा बैठक

Share
Share

रांची : झारखंड में नगर निकाय चुनाव कराने की दिशा में राज्य निर्वाचन आयोग की सक्रियता बढ़ चुकी हैं।इसी को लेकर आगामी 8 जनवरी को एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक होगी।जिसमें आयोग के आला अधिकारी चुनावी तैयारियों का जायजा लेंगे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होने वाली इस उच्च स्तरीय बैठक में राज्य के सभी जिलों के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षकों के साथ-साथ गृह सचिव, नगर विकास सचिव और राज्य के पुलिस महानिदेशक भी शामिल होंगे। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य चुनाव से पूर्व की कानून-व्यवस्था, सुरक्षा बलों की आवश्यकता और मतदान केंद्रों की जमीनी स्थिति की समीक्षा करना है।
राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राधेश्याम प्रसाद ने इस संबंध में स्पष्ट किया है कि किसी भी चुनाव की औपचारिक घोषणा से पहले इस तरह की प्रशासनिक वार्ताएं और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग आवश्यक होती है। 8 जनवरी को होने वाली यह पहली बड़ी बैठक होगी।जिसमें सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ सीधे संवाद कर वर्तमान स्थिति का आकलन किया जाएगा। आयोग की योजना के अनुसार, राज्य के 9 नगर निगमों जिनमें रांची, धनबाद, देवघर और हजारीबाग जैसे बड़े शहर शामिल हैं, के साथ-साथ 20 नगर परिषदों और 19 नगर पंचायतों में चुनाव कराए जाने हैं।वहीं नगर निकाय चुनाव की आधिकारिक घोषणा इसी महीने यानी जनवरी के तीसरे सप्ताह तक होने की प्रबल संभावना है। जिला स्तर पर तैयारियों की समीक्षा पूरी होते ही आयोग अंतिम निर्णय लेगा।
झारखंड हाई कोर्ट में दी गई जानकारी के मुताबिक, आयोग को चुनावी प्रक्रिया पूरी करने के लिए लगभग 45 दिनों के समय की आवश्यकता है। चूंकि इस मामले पर न्यायालय में अगली सुनवाई 30 मार्च को होनी है, इसलिए निर्वाचन आयोग की यह पूरी कोशिश है कि उससे पहले ही चुनाव संपन्न करा लिए जाएं। वर्तमान में आयोग की पूरी टीम प्रशासनिक और सुरक्षा संबंधी खाका तैयार करने में जुटी है।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह समारोह आयोजित।

डिंडोरी ( मध्यप्रदेश ) : डिंडौरी जिले के अमरपुर में उस वक्त...

जन्मदिन पार्टी के दौरान एक युवक की गोली मारकर हत्या.

बिजनौर (उत्तरप्रदेश) : चांदपुर के शिवाला कला थाना क्षेत्र में जन्मदिन पार्टी...

ग्लोबल स्कूल ऑफ इंडिया के छात्रों ने CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन।

धनबाद (झारखंड) : ग्लोबल स्कूल ऑफ इंडिया के विद्यार्थियों ने CBSE 12वीं...