Home झारखण्ड झारखंड राज्य में बंगाल की तर्ज़ पर सूड़ी जाति को अनुसूचित जाति का दर्जा मिलें – गौतम मंडल
झारखण्डराज्य

झारखंड राज्य में बंगाल की तर्ज़ पर सूड़ी जाति को अनुसूचित जाति का दर्जा मिलें – गौतम मंडल

Share
Share

धनबाद : प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी झारखंड सूड़ी समाज कल्याण समिति तोपचांची सह चन्द्रपुरा प्रखण्ड समिति का प्रखण्ड सम्मेलन खेसमी ग्राम में भव्य तरीके से मनाया गया।सम्मेलन का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित एवं शंखनाद कर किया गया।उसके उपरांत सभी समाज प्रेमियों ने शहीद एवं स्व. समाज के नेताओं को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।जीएम पब्लिक स्कूल चैता के बच्चों द्वारा स्वागत गान एवं नृत्य प्रस्तुति किया गया।सम्मेलन की अध्यक्षता विजय कुमार मंडल ने किया।सभा को संबोधित करते हुए केन्द्रीय महासचिव गौतम मंडल ने कहा समाज के विकास के लिए महिलाओं और युवाओं को आगे आना होगा एवं बंगाल की तर्ज पर झारखंड में भी सूड़ी जाति को अनुसूचित जाति का दर्जा मिलनी चाहिए।अन्यथा 23 मार्च के महाधिवेशन में सरकार के विरुद्ध शंखनाद किया जाएगा और आर -पार की लड़ाई की घोषणा की जाएगी।सभा को संबोधित करने वालो में केंद्रीय उपाध्यक्ष सुनिल मंडल, केंद्रीय संगठन सचिव विरेन चन्द्र मंडल,जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मंडल,महासचिव शैलन मंडल, प्रतिमा मंडल, मुखिया सुचित्रा मंडल,गिरिडीह जिला से मुटुरखा पंचायत के मुखिया रविन्द्र मंडल शामिल थे।ज्ञात रहें कि राष्ट्रीय सूड़ी समाज के केंद्रीय उपाध्यक्ष मनबोध मंडल के नेतृत्व में दर्जनों समाज प्रेमियों ने झारखंड सूड़ी समाज कल्याण समिति की सदस्यता ग्रहण की।मंच का संचालन मीडिया प्रभारी अजय कुमार मंडल एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रदिप मंडल ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अजित मंडल,मृदुल मंडल,लोबिन मंडल,मनसोक मंडल,संजय मंडल एवं अन्य का सराहनीय योगदान रहा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

अकबरपुर तहसील अधिवक्ता समिति अध्यक्ष पद के चुनाव में विपिन चंद्र दीक्षित की बड़ी जीत।

कानपुर देहात । अकबरपुर तहसील में अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष पद के...

गिरिडीह पुलिस द्वारा हथियारों का जखीरा बरामद।

गिरिडीह । पुलिस अधीक्षक डॉ बिमल कुमार एवं कमांडेंट 154 बटालियन सुनीलदत्त...

बच्चों के बीच पोशाक का वितरण,विद्यार्थियों में हर्ष।

हंटरगंज (चतरा) : प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय ढेबो में शुक्रवार को...