Home झारखण्ड पार्षद प्रत्याशी संध्या स्वर्णकार के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन।
झारखण्डराज्य

पार्षद प्रत्याशी संध्या स्वर्णकार के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन।

Share
Share

धनबाद । नगर निगम चुनाव वार्ड 01 की पार्षद प्रत्याशी संध्या स्वर्णकार के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन शनिवार को सादगीपूर्ण और प्रेरणादायक माहौल में किया गया। यह उद्घाटन कार्यक्रम क्षेत्र में चर्चा का विषय बना।कारण कार्यालय का उद्घाटन किसी बड़े पदाधिकारी या प्रभावशाली व्यक्ति से नहीं,बल्कि एक साधारण ठेला चलाने वाले मेहनतकश सूंदर यादव एवं चंदवा दास के हाथों कराया गया।

इस अवसर पर उपस्थित स्थानीय नागरिकों और समर्थकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह कदम आम जनता और मेहनतकश वर्ग को सम्मान देने का प्रतीक है। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में वार्ड 01 के लोग मौजूद रहे और उन्होंने प्रत्याशी के प्रति विश्वास व्यक्त किया।

पार्षद प्रत्याशी ने अपने संबोधन में कहा कि उनकी राजनीति का उद्देश्य दिखावा नहीं, बल्कि जनसेवा है। समाज का हर वर्ग गरीब, मजदूर, महिलाएँ, बुजुर्ग और युवा सभी उनके लिए समान रूप से महत्वपूर्ण हैं। उनका लक्ष्य वार्ड का समग्र विकास, मूलभूत सुविधाओं का विस्तार और जनता की समस्याओं का समाधान है।
जहाँ अन्य स्थानों पर चुनावी कार्यक्रमों में अत्यधिक खर्च और चमक-दमक देखने को मिलती है, वहीं यह उद्घाटन सादगी, समानता और सामाजिक सम्मान का संदेश देता है। उन्होंने वार्ड 01 कि देवतुल्य जनता से अपील की है कि वार्ड 01 के मतदाता विकास, सम्मान और जनसेवा की सोच को समर्थन दें तथा चुनाव चिन्ह मोतियों का हार (क्रम संख्या 4) पर अपना अमूल्य मत प्रदान करें।

यह कार्यक्रम केवल एक कार्यालय का उद्घाटन नहीं, बल्कि एक विचार और जनसेवा की प्रतिबद्धता का परिचायक बना।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुलवामा शहीदों के सम्मान में निकाला कैंडल मार्च।

धनबाद । पुलवामा बलिदानियों की याद में शनिवार की शाम केयर फॉर...

एटीएम से छेड़छाड़ कर चोरी करने वाले 5 शातिर गिरफ्तार।

कानपुर देहात ।जनपद कानपुर देहात पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। जब...