Home झारखण्ड सिंहपुर चौक में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के प्रखंड कार्यालय का उद्घाटन।
झारखण्डराज्य

सिंहपुर चौक में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के प्रखंड कार्यालय का उद्घाटन।

Share
Share

जनसुनवाई और संगठनात्मक मजबूती का केंद्र बनेगा नया कार्यालय : देवेंद्र नाथ महतो

सिल्ली । झारखंड की उभरती राजनीतिक पार्टी ‘झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा’ द्वारा संगठन विस्तार एवं जनसंपर्क अभियान के तहत शनिवार को सिंहपुर चौक में प्रखंड स्तरीय कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत बंता मोड़ से बाइक रैली के साथ हुई। कार्यकर्ताओं ने पूरे क्षेत्र में उत्साह और जोश का माहौल बनाया। इसके उपरांत पुलवामा हमला में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए जयघोष किया गया। तत्पश्चात फीता काटकर नए कार्यालय का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली।
उद्घाटन अवसर पर संगठन के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि यह कार्यालय क्षेत्र की जनता के लिए जनसुनवाई, समस्याओं के त्वरित समाधान तथा संगठनात्मक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य आम लोगों की आवाज़ को सशक्त बनाना, स्थानीय मुद्दों पर निरंतर संघर्ष करना तथा सामाजिक न्याय और जनहित के प्रश्नों को प्राथमिकता देना है। साथ ही उन्होंने संगठन के मार्गदर्शक टाइगर जयराम महतो की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता भी दोहराई।
इस अवसर पर पार्वती कुमारी, कृष्णा महतो, महावीर साहू, जाकिर खान, नरेश महतो, प्रकाश महतो, गदाधर महतो, रेखा कुमारी, खुदिराम महतो, गुहीराम स्वांसी, सरस्वती देवी, संजीव महतो, निवारन महतो, राज किशोर महतो, कार्तिक महतो सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

युवा साधक विकी सिंह दसौंधी की पहल को मिली व्यापक सराहना

काशी में सम्पन्न वैदिक शक्ति महाअनुष्ठान बना चर्चा का विषय, युवा साधक...

दुर्गेश आर सिंह राजपूत ने सपरिवार सिद्धिविनायक मंदिर में किया दर्शन

मुंबई : आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर दुर्गेश आर सिंह...

रेड डॉट चैलेंज एवं मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

धनबाद (झारखंड) : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार झारखंड...

विधानसभा की विशेष समिति के प्रयास से राज्य सरकार के खाते में जमा हुआ 220 करोड़ रुपए राजस्व

धनबाद (झारखंड) : झारखंड विधानसभा की विशेष समिति (प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण) ने...