Home झारखण्ड आईआरबी जवान हत्याकांड का खुलासा, मुख्य आरोपी सहित दो गिरफ्तार
झारखण्डराज्य

आईआरबी जवान हत्याकांड का खुलासा, मुख्य आरोपी सहित दो गिरफ्तार

Share
Share

बोकारो : झारखंड के बोकारो जिले के चास थाना क्षेत्र में 27 अक्टूबर को हुए आईआरबी जवान अजय कुमार हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने धनबाद से मुख्य आरोपी बलराम तिवारी और उसके सहयोगी सूरज कुमार को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार बलराम तिवारी के पास से एक देसी पिस्तौल, तीन जिंदा कारतूस और घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की गई है। चास के एसडीपीओ प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि घटना छठ महापर्व के संध्या अर्घ्य के दौरान हुई थी। चास थाना क्षेत्र की आदर्श कॉलोनी स्थित गायघाट छठ घाट पर बलराम तिवारी और अंकित मंडल के बीच एक युवती को लेकर विवाद हो गया था।

विवाद बढ़ने पर दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। इस दौरान मौके पर मौजूद आईआरबी जवान अजय कुमार ने बीच-बचाव करने की कोशिश की और बलराम तिवारी को थप्पड़ मार दिया। इससे नाराज बलराम तिवारी घर गया और पिस्तौल लाकर अजय कुमार को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

रांची-पुरुलिया रोड पर बॉक्साइट लदा ट्रक में लगी आग,बड़ा हादसा टला।

रांची/सिल्ली । रांची-पुरुलिया मुख्य मार्ग पर नावाडीह के सामने शुक्रवार सुबह करीब...

ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को मिला सीपीआर का प्रशिक्षण,दुर्घटनाओं में बचेंगी जानें।

रोटरी क्लब ऑफ रांची ने आयोजित किया सीपीआर प्रशिक्षण सत्र। रांची ।...

गैस नहीं मिलने से नाराज लोगों ने किया सड़क जाम।

रांची । जिले के चुटिया इलाके में गैस नहीं मिलने से नाराज...

हाथियों के हमले में तीन लोगों की मौत,एक वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल।

रामगढ़। जिले के गोला वन क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह जंगली हाथियों...