Home झारखण्ड लोहरदगा लायंस ने पलामू जगलर्स को 8 विकेट से हराया.
झारखण्डराज्यस्पोर्ट्स

लोहरदगा लायंस ने पलामू जगलर्स को 8 विकेट से हराया.

Share
Share

बलदेव साहू मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट-2026 के समापन समारोह में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन।

लोहरदगा लायंस ने पलामू जगलर्स को 8 विकेट से हराकर बलदेव साहू मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट-2026 पर कब्जा जमाया।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने विजेता और उप विजेता टीम को ट्रॉफी सौंपी।

खेल के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहा झारखंड,देश और दुनिया में राज्य का नाम रोशन कर रहे हमारे खिलाड़ी – हेमन्त सोरेन

लोहरदगा । मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि खेल के क्षेत्र में झारखंड निरंतर आगे बढ़ रहा है। यहां के नौजवानों के रग-रग में खेल बसता है। झारखंड के खिलाड़ी देश और दुनिया में राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व क्रिकेट में इस राज्य के खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी ने अपना परचम लहराया है। लम्बे समय से हॉकी इंडिया में भी झारखंड के खिलाड़ियों का दबदबा रहा है। भारतीय महिला हॉकी टीम में कप्तान सहित कई खिलाड़ी झारखंड से हैं।यह हम सबके लिए गर्व का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिर्फ हॉकी और क्रिकेट ही नहीं बल्कि राज्य सरकार का प्रयास है कि तीरंदाजी, फुटबॉल, लॉनबॉल सहित अन्य खेलों में भी हमारे राज्य के खिलाड़ी आगे बढ़ सके, इसके लिए बेहतर खेल नीति बनाई गई है। उक्त बातें मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बीएस कॉलेज मैदान लोहरदगा में आयोजित बलदेव साहू मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कही। मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग एवं हरभजन सिंह उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने दोनों पूर्व भारतीय क्रिकेटर से राज्य सरकार द्वारा खेल के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयास एवं संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की।

सिर्फ खनिज संपदा ही नहीं बल्कि खिलाड़ियों के नाम से भी जाना जाएगा झारखंड – मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड पूर्व से ही खनिज संपदा के लिए जाना जाता है। राज्य सरकार का प्रयास है कि आने वाले समय में इस राज्य को खिलाड़ियों के नाम से भी जाना जाए, इस हेतु बेहतर कार्य योजना बनाते हुए हम आगे बढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज पहली बार इस मैदान में मुझे आने का मौका मिला है। बीएस कॉलेज स्थित इस मैदान को बेहतर स्वरूप देने में राज्य सरकार का भी सहयोग रहा है। पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने भी इस मैदान के सर्वांगीण विकास में अपनी महत्ती भूमिका निभाई है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में यह स्टेडियम आकर्षण का केंद्र बनेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज इस क्रिकेट प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हमारे नौजवान खिलाड़ी एवं बड़ी संख्या में पहुंचे खेल प्रेमी तथा दर्शकों का उत्साह और जोश देखते बन रहा है। मुख्यमंत्री ने अपनी ओर से सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विजेता टीम को ट्रॉफी सौंपी।

इस अवसर पर मंत्री डॉ० इरफान अंसारी, मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, विधायक रामचंद्र सिंह, विधायक भूषण बाड़ा, विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी, विधायक राजेश कच्छप, पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू सहित अन्य गणमान्य एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

वरीय अनुभाग अभियंता ने अंडरपास पुल का किया पर्यवेक्षण।

धनबाद (झारखंड) : जिला के बाघमारा प्रखंड अंतर्गत बौआ कला उत्तर पंचायत...

प्रिन्स खान गिरोह का अपराधी गिरफ्तार।

धनबाद (झारखंड) : बरवाअड्डा थाना कांड सं. 11/26 के आरोपी सोनु दर्जी...

ईस्ट बसुरिया ओपी क्षेत्र में अवैध कोयला डिपो पर CISF टीम ने की छापेमारी।

धनबाद (झारखंड) : ईस्ट बसुरिया ओपी क्षेत्र में संचालित अवैध कोयला डिपो...

उर्दू और नागपुरी विभाग में शिक्षकों की कमी पर JMM छात्र मोर्चा ने जताई चिंता।

मांडर कॉलेज में उर्दू और नागपुरी विभाग में शिक्षकों की कमी पर...