Home झारखण्ड नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियां निरंतर जारी।
झारखण्डराज्य

नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियां निरंतर जारी।

Share
Share

नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियां निरंतर जारी।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने मोरहाबादी अवस्थित डिस्पैच सेंटर का किया निरीक्षण।

पोलिंग पार्टियों के डिस्पैच हेतु की जा रही व्यवस्थाओं का किया अवलोकन।

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी तैयारियां ससमय एवं त्रुटिरहित सुनिश्चित करने के निर्देश।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने स्वयं जांची मतपेटियों की लॉक व्यवस्था।

मोरहाबादी फुटबॉल स्टेडियम अवस्थित डिस्पैच सेंटर से 22 फरवरी को रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां।

निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता सर्वाेपरि है, किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार्य नहीं – मंजूनाथ भजन्त्री

रांची । नगरपालिका (आम) निर्वाचन-2026 के सफल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित संचालन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने मोरहाबादी फुटबॉल स्टेडियम अवस्थित डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण कर पोलिंग पार्टियों के डिस्पैच हेतु की जा रही व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा मतदान कर्मियों के बैठने की व्यवस्था, काउंटरवार सामग्री वितरण, मतपेटियों एवं अन्य निर्वाचन सामग्रियों के सुरक्षित रख-रखाव, वाहन प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, शौचालय एवं प्रकाश व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने मतपेटियों के लॉक (सीलिंग एवं लॉकिंग व्यवस्था) की स्वयं जांच की तथा संबंधित पदाधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि प्रत्येक मतपेटी की लॉक व्यवस्था पूर्णतः सुरक्षित एवं त्रुटिरहित हो।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी तैयारियां ससमय एवं मानक प्रावधानों के तहत सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता सर्वाेपरि है, अतः किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।

आगामी 22 फरवरी को मोरहाबादी अवस्थित डिस्पैच सेंटर से पोलिंग पार्टियों को उनके-उनके निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया जाएगा। रांची नगर निगम एवं बुंडू नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत मतदान हेतु गठित पोलिंग पार्टियों को चरणबद्ध तरीके से डिस्पैच किया जाएगा।

डिस्पैच प्रक्रिया को सुव्यवस्थित बनाने हेतु काउंटरवार टीमों की प्रतिनियुक्ति की गई है। प्रत्येक पोलिंग पार्टी को मतदान सामग्रियों का विधिवत मिलान कर हस्तांतरण सुनिश्चित कराया जाएगा। सेक्टर पदाधिकारी, जोनल दंडाधिकारी एवं संबंधित कोषांगों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। संवेदनशील मतदान केंद्रों के लिए विशेष सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं तथा पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी।

मतदान कर्मियों की सुविधा हेतु हेल्प डेस्क, कंट्रोल रूम, मेडिकल टीम एवं परिवहन प्रबंधन की समुचित व्यवस्था की गई है। किसी भी आकस्मिक परिस्थिति से निपटने के लिए नोडल पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने हेतु पूर्ण सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्यरत है।

इस दौरान उपविकास आयुक्त सौरभ कुमार भुवनिया, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक यातायात, अपर जिला दण्डाधिकारी (विधि-व्यवस्था), जिला उपनिर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पंचायती राज पदाधिकारी, विभिन्न निर्वाची पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

वरीय अनुभाग अभियंता ने अंडरपास पुल का किया पर्यवेक्षण।

धनबाद (झारखंड) : जिला के बाघमारा प्रखंड अंतर्गत बौआ कला उत्तर पंचायत...

प्रिन्स खान गिरोह का अपराधी गिरफ्तार।

धनबाद (झारखंड) : बरवाअड्डा थाना कांड सं. 11/26 के आरोपी सोनु दर्जी...

ईस्ट बसुरिया ओपी क्षेत्र में अवैध कोयला डिपो पर CISF टीम ने की छापेमारी।

धनबाद (झारखंड) : ईस्ट बसुरिया ओपी क्षेत्र में संचालित अवैध कोयला डिपो...

उर्दू और नागपुरी विभाग में शिक्षकों की कमी पर JMM छात्र मोर्चा ने जताई चिंता।

मांडर कॉलेज में उर्दू और नागपुरी विभाग में शिक्षकों की कमी पर...