Home झारखण्ड 24 दिसंबर को केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री बेलगड़िया टाउनशिप के विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा।
झारखण्डराज्य

24 दिसंबर को केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री बेलगड़िया टाउनशिप के विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा।

Share
Share

उपायुक्त ने किया बेलगड़िया टाउनशिप का निरीक्षण।

चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा,दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने झारिया पुनर्वास एवं विकास प्राधिकार (जेआरडीए) द्वारा विकसित बेलगड़िया टाउनशिप का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने बेलगड़िया टाउनशिप स्थित जेआरडीए के प्रशासनिक भवन, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, स्कूल, बेलगड़िया टीओपी, निर्माण कार्य, समेत टाउनशिप में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया तथा संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने बताया कि आगामी 24 दिसंबर को केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी किशन रेड्डी का आगमन बेलगड़िया टाउनशिप में होना है। इस दौरान मंत्री बेलगड़िया टाउनशिप के विकास कार्यों की समीक्षा भी करेंगे।
उपायुक्त आदित्य रंजन ने कहा कि जिला प्रशासन की प्राथमिकता है कि बेलगड़िया टाउनशिप में सभी मूलभूत सुविधाएं, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार – स्वरोजगार, स्किल डेवलपमेंट, बिजली, सड़क, पानी, सुरक्षा उपलब्ध कराना है। जिसके लिए जिला प्रशासन निरंतर प्रयासरत है।
मौके पर उपायुक्त आदित्य रंजन, वन्य प्रमंडल पदाधिकारी विकास पालीवाल, निदेशक डीआरडीबी राजीव रंजन तथा जेआरडीए की टीम मौजूद रहे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह से पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भारी भीड़।

एसएसपी प्रभात कुमार की अपील अफवाहों पर न दें ध्यान, पेट्रोल-डीजल की...

कानपुर देहात में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवती एवं 34 बकरियों की मौत।

कानपुर देहात : रसूलाबाद तहसील क्षेत्र के कपराहट ग्राम पंचायत के मजरा...