Home झारखण्ड अशर्फी हॉस्पिटल में मिली कई खामियां, बिना रजिस्ट्रेशन चल रहा था आम्रपाली हॉस्पिटल
झारखण्डराज्य

अशर्फी हॉस्पिटल में मिली कई खामियां, बिना रजिस्ट्रेशन चल रहा था आम्रपाली हॉस्पिटल

Share
Share

पीसी एंड पीएनडीटी टीम ने की अशर्फी व आम्रपाली हॉस्पिटल की जांच

धनबाद । सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा के नेतृत्व में शनिवार को पीसी एंड पीएनडीटी टीम ने अशर्फी हॉस्पिटल तथा अम्रपाली सिटी हॉस्पिटल की जांच की।

सिविल सर्जन ने बताया कि यह रूटीन जांच थी। जांच के दौरान अशर्फी हॉस्पिटल के रसोई घर के रखरखाव में त्रुटि मिली। मरीजों को दिए जाने वाले भोजन में भी अनियमितता मिली। वहीं क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट के अंतर्गत रिसेप्शन एरिया में अस्पताल के रजिस्ट्रेशन से संबंधित कोई डिस्प्ले नहीं था। फायर एनओसी भी प्रदर्शित नहीं था। रिसेप्शन काउंटर में बेड चार्ज का लिस्ट रखना जरूरी है, परंतु वह भी नदारत था।

इसके बाद टीम ने आम्रपाली सिटी हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। यहां भारी अनियमितता देखने को मिली। आम्रपाली सिटी हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन फेल था। जबकि वहां बिना किसी डॉक्टर के एक मरीज का इलाज चल रहा था।

सिविल सर्जन ने बताया कि आम्रपाली सिटी हॉस्पिटल में डॉ एस.के. दास का फोटो लगा था। जब उनसे फोन कर पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वे इस अस्पताल में नहीं जाते हैं।

उन्होंने बताया कि बिना रजिस्ट्रेशन अस्पताल चलाने पर भारी जुर्माना का प्रावधान है। इसका आकलन कर आम्रपाली सिटी हॉस्पिटल से जुर्माना वसूला जाएगा।

जांच टीम में सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा, डॉ विकास कुमार राणा, कार्यपालक दंडाधिकारी नारायण राम, फूड सेफ्टी ऑफिसर राजा कुमार, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के डॉ राकेश इंदर, रत्नेश श्रीवास्तव, डॉ मंजु दास, रेडियोलॉजिस्ट डॉ शम्स तबरेज, निता सिन्हा, पूजा रत्नाकर शामिल थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

मुंगेर के फिल्म निर्माता सुजीत सुमन बने भिखारी,वीडियो सोशल मीडिया में।

मुंगेर (बिहार) । फिल्म निर्माता सुजीत सुमन भिखारी बने हैं।लेकिन,यह वास्तविक नहीं...

उपायुक्त ने की झमाडा की योजनाओं की समीक्षा।

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने अपने कार्यालय कक्ष...

ड्यूटी के दौरान हुई मृत कर्मी के आश्रितों को मुआवजा व नियोजन पर बनी सहमति।

रांची । चामा नगड़ी कांके निवासी 32 वर्षीय बिरसा कच्छप की मृत्यु...

आर्थिक रूप से कमजोर महिला का सदर अस्पताल में हुआ सफल ऑपरेशन।

धनबाद । सोमवार को सदर अस्पताल में आर्थिक रूप से कमजोर एक...