रांची । सिनेमा जगत के जानी-मानी गायिका अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाली आशा भोसले के निधन पर पूरे भारतवर्ष में शोक की लहर है। उनके असामयिक निधन से कला एवं सामाजिक जगत को अपूरणीय क्षति पहुँची है।इस दु:खद अवसर पर रांची के प्रसिद्ध कलाकार मोहम्मद साबिर हुसैन ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी एक सुंदर तस्वीर (पोर्ट्रेट) बनाई।यह चित्र उनके प्रति सम्मान, प्रेम और यादों का प्रतीक है। कलाकार ने अपने इस कार्य के माध्यम से आशा भोसले के व्यक्तित्व और उनके योगदान को जीवंत करने का प्रयास किया है।
मोहम्मद साबिर हुसैन ने कहा कि आशा भोसले एक प्रेरणादायक व्यक्तित्व थीं, जिनकी स्मृतियाँ सदैव लोगों के दिलों में जीवित रहेंगी। उनके द्वारा बनाई गई यह तस्वीर न केवल एक श्रद्धांजलि है, बल्कि उनके जीवन और कार्यों को सहेज ने का एक विनम्र प्रयास भी है।
स्थानीय लोगों एवं संगीत प्रेमियों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए आशा भोसले को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
Leave a comment