Home झारखण्ड जर्जर विद्यालय भवनों की प्राथमिकता के आधार पर करें मरम्मत – उपायुक्त
झारखण्डराज्य

जर्जर विद्यालय भवनों की प्राथमिकता के आधार पर करें मरम्मत – उपायुक्त

Share
Share

मैट्रिक व इंटर के जिला टॉपरों को किया जाएगा सम्मानित

धनबाद : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने जिले की शिक्षा व्यवस्था में गुणवत्तापूर्ण सुधार करने के लिए आज जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक के साथ बैठक की। साथ ही विभाग में संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की।

इस दौरान उन्होंने शिक्षकों की उपस्थिति की निगरानी, जर्जर विद्यालय भवनों की मरम्मती, लाइब्रेरी निर्माण, पुस्तक वितरण, नोट बुक वितरण, शिक्षकों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम, विद्यार्थियों के प्रोत्साहन सहित अन्य बिंदुओं पर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी ने उपायुक्त को विभिन्न स्कूलों की जर्जर स्थिति से अवगत कराया। उपायुक्त ने कहा कि जिले के सभी विद्यालयों के भवन की स्थिति की रिपोर्ट बनाने तथा जर्जर भवनों को प्राथमिकता के आधार पर मरम्मती करने के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि जल्द ही विद्यार्थियों के साथ साथ शिक्षकों के लिए भी लाइब्रेरी का निर्माण कराया जाएगा।

वहीं मैट्रिक एवं इंटर की परीक्षा में जिला में टॉप करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन करने का दनिर्देश दिया।

मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा, जिला शिक्षा अधीक्षक आयुष कुमार, एडीपीओ आशीष कुमार, डीएमएफटी टीम लीडर शैलेश तिवारी व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

उत्तर प्रदेश लखीमपुर खीरी में नई कंपनी की शुरुआत।

श्री हरि इंटरप्राइजेज में मिलेगा हेल्थ फ्रेंडली प्रोडक्ट। लखीमपुर खीरी : उत्तर...

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिले के सभी निजी विद्यालयों के साथ बैठक.

निजी स्कूलों को देंगे वार्षिक शुल्क का विस्तृत विवरण। अभिभावक क्वार्टरली दे...

विधायक राज सिन्हा ने दी अनिश्चितकालीन धरना की चेतावनी।

धनबाद । झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक राज सिन्हा ने...

प्रेम प्रसंग से नाराज एक पिता ने की अपनी नाबालिग बेटी की हत्या।

बिजनौर । नगीना थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना...