Home झारखण्ड गणित एवं विज्ञान क्लबों को सशक्त बनाने के लिए शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण
झारखण्डराज्य

गणित एवं विज्ञान क्लबों को सशक्त बनाने के लिए शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण

Share
Training provided to teachers to strengthen mathematics and science clubs.
Share

धनबाद (झारखंड) : राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत सरकारी माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक वि‌द्यालयों में संचालित गणित एवं विज्ञान क्लबों को सशक्त बनाने के उ‌द्देश्य से भारती एयरटेल फाउंडेशन एवं झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, गोविंदपुर में किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के लगभग 137 गणित एवं विज्ञान शिक्षक एवं बीआरपी ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान गतिविधि-आधारित शिक्षण, गणित एवं विज्ञान क्लबों के प्रभावी संचालन तथा विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार, रचनात्मकता एवं तार्किक चिंतन विकसित करने पर विशेष बल दिया गया।

कार्यक्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने वि‌द्यालयों में गणित एवं विज्ञान क्लबों की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए शिक्षकों से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, जिज्ञासा एवं प्रयोगधर्मिता को बढ़ावा देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सहायक जिला कार्यक्रम पदाधिकारी आशीष कुमार एवं सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी शंभु मिश्रा भी उपस्थित रहे।

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, गोविंदपुर के प्राचार्य जगरनाथ लोहरा के मार्गदर्शन एवं उप-प्राचार्य ओम प्रकाश के सक्रिय समन्वय में कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संकाय सदस्य मिनिता प्रसाद, सुनील कर्मकार, लिपिक सुभाष चंद्र ठाकुर तथा एम.डी. ताहिर अली का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

भारती एयरटेल फाउंडेशन की ओर से राज्य साझेदारी प्रबंधक बंधव कुमार, परियोजना समन्वयक हीरा पाठक तथा प्रवेश कुमार, अभिषेक कुमार एवं शाश्वत कुमार उपस्थित रहे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...