Home झारखण्ड गोंदूडीह ओपी क्षेत्र में दिनदहाड़े आटा मिल कर्मी की गोली मारकर हत्या
झारखण्डराज्य

गोंदूडीह ओपी क्षेत्र में दिनदहाड़े आटा मिल कर्मी की गोली मारकर हत्या

Share
Flour mill worker shot dead in broad daylight in Gondudih OP area.
Share

धनबाद (झारखंड) : गोंदूडीह ओपी क्षेत्र के खरिकाबाद 7 नंबर हिलटॉप आउटसोर्सिंग के समीप रविवार की दोपहर बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने एक आटा मिल कर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान झरिया थाना क्षेत्र के बस्ताकोला निवासी 45 वर्षीय उमेश यादव के रूप में हुई है।
उमेश यादव गोधर स्थित आटा मिल में पिछले कई वर्षों से काम कर रहे थे और मिल के पैसा कलेक्शन का काम संभालते थे। रविवार को भी वह ग्राहकों से पैसे लेकर अपनी बाइक से वापस मिल लौट रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ गोली चला दी। गोली लगते ही उमेश यादव सड़क पर गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। पुलिस को इसकी सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही गोंदूडीह ओपी, भूली ओपी और केंदुआडीह थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे। परिजनों के चीख-पुकार से पूरा माहौल गमगीन हो गया। मृतक के भाई राजेश यादव ने आशंका जताई कि वारदात किसी पुरानी रंजिश के कारण हुई है या फिर लूट की नीयत से हत्या की गई है, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो पाएगा।

वहीं आटा मिल मालिक रतन अग्रवाल ने बताया कि उमेश यादव पिछले 7-8 सालों से उनके मिल में काम कर रहे थे और पैसा कलेक्शन का काम देखते थे। रविवार सुबह करीब 11 बजे वह पैसे कलेक्शन के लिए निकले थे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि उनके पास कितनी रकम थी।

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर पहुंचे ग्रामीण एसपी एस मोहम्मद याकूब ने बताया कि पुलिस आपसी रंजिश, लूट और अन्य सभी संभावित बिंदुओं पर मामले की छानबीन कर रही है।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...