Home झारखण्ड शेखर महतो जेएलकेएम में हुये शामिल,हो सकते हैं पार्टी समर्थित जिप सदस्य प्रत्याशी।
झारखण्डराजनीतिराज्य

शेखर महतो जेएलकेएम में हुये शामिल,हो सकते हैं पार्टी समर्थित जिप सदस्य प्रत्याशी।

Share
Share

धनबाद । युवा आजसू के पूर्व धनबाद जिला संयोजक एवं आजसू छात्र संघ के पूर्व धनबाद जिला अध्यक्ष शेखर महतो अपने समर्थकों संग झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा में शामिल हुये।विवेकानंद स्कूल मैदान साधोबाद में शनिवार को आयोजित मिलन समारोह सह सदस्यता अभियान में शेखर महतो ने जेएलकेएम के केन्द्रीय अध्यक्ष सह डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो की उपस्थिति में जेएलकेएम के हो गये।
शेखर महतो ने कहा कि जेएलकेएम की नीति सिद्धांत से प्रभावित होकर पार्टी में आये हैं।पार्टी के विचार को झारखंड में घर – घर तक पहुंचाना है। इससे पहले शेखर महतो 2018 से आजसू से जुड़े हुये थे।
जेएलकेएम में शामिल होने के बाद चर्चा हो रहीं हैं कि आगामी पंचायत चुनाव में शेखर महतो जिप सदस्य प्रत्याशी हो सकते हैं और पार्टी से समर्थन भी मिलेगा।इस पर शेखर महतो ने कहा कि पार्टी के निर्देशानुसार और विधायक जयराम कुमार महतो के आदेशानुसार जनता के समर्थन को देखते हुए निर्णय लिया जायेगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुलवामा शहीदों के सम्मान में निकाला कैंडल मार्च।

धनबाद । पुलवामा बलिदानियों की याद में शनिवार की शाम केयर फॉर...

एटीएम से छेड़छाड़ कर चोरी करने वाले 5 शातिर गिरफ्तार।

कानपुर देहात ।जनपद कानपुर देहात पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। जब...

युवाओं ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

धनबाद । जिला के छत्रुटांड बस्ती महुदा के युवाओं ने पुलवामा में...