Home झारखण्ड एसएसपी ने किया धनसार थाना का औचक निरीक्षण।
झारखण्डराज्य

एसएसपी ने किया धनसार थाना का औचक निरीक्षण।

Share
SSP conducted surprise inspection of Dhansar police station.
Share

लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन का दिया निर्देश।

धनबाद : वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) प्रभात कुमार ने बुधवार को Dhansar Police Station का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए कार्यप्रणाली की समीक्षा की।

निरीक्षण के क्रम में एसएसपी ने थाना के CCTNS कक्ष, मालखाना, महिला हेल्प डेस्क तथा अन्य कार्यालय कक्षों का बारीकी से निरीक्षण किया और संबंधित अभिलेखों की जांच की। उन्होंने अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

एसएसपी ने लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन पर विशेष जोर देते हुए निर्देश दिया कि प्रत्येक माह कम से कम 10 कांडों का अनुसंधान पूरा कर चार्जशीट दाखिल की जाए, ताकि मामलों का समय पर निपटारा हो सके।

इसके अलावा उन्होंने क्षेत्र में गश्त बढ़ाने, सूचना तंत्र को मजबूत करने, लंबित वारंटों का तामिल सुनिश्चित करने और फरार अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए भी सख्त निर्देश दिये।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

सदर अस्पताल में पहली बार टोटल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी सफलतापूर्वक संपन्न।

धनबाद । धनबाद के सदर अस्पताल ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की।...

उपायुक्त की अध्यक्षता में धान अधिप्राप्ति से संबंधित बैठक संपन्न।

धान अधिप्राप्ति करने की कार्रवाई में तेजी लाते हुए लक्ष्य को करें...

फरवरी माह की अपराध समीक्षा बैठक संपन्न,बाइक पर पीछे बैठे व्यक्ति के लिए भी हेलमेट अनिवार्य।

धनबाद : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार की अध्यक्षता में फरवरी माह...