Home राज्य फरवरी माह की अपराध समीक्षा बैठक संपन्न,बाइक पर पीछे बैठे व्यक्ति के लिए भी हेलमेट अनिवार्य।
राज्यझारखण्ड

फरवरी माह की अपराध समीक्षा बैठक संपन्न,बाइक पर पीछे बैठे व्यक्ति के लिए भी हेलमेट अनिवार्य।

Share
Crime review meeting for the month of February concluded, helmet mandatory even for the pillion rider on the bike.
Share

धनबाद : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार की अध्यक्षता में फरवरी माह की अपराध समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में पुलिस विभाग द्वारा की गई कार्रवाइयों और आगामी योजनाओं पर चर्चा की गई।

बैठक में प्रस्तुत रिपोर्ट के अनुसार, फरवरी माह में कुल 369 नए अपराध दर्ज किए गए और 402 मामलों का निष्पादन किया गया। लंबित मामलों की संख्या पिछले वर्ष 4300 से घटकर इस वर्ष 1999 रह गई, जिससे अपराध नियंत्रण में महत्वपूर्ण कमी आई है।

बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि आर्म्स एक्ट के 5 मामलों में आरोपियों को सजा दी गई है। इसके साथ ही फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित करने का निर्देश भी दिया गया।

एसएसपी ने आगामी ईद और रामनवमी जैसे त्योहारों के मद्देनजर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। साथ ही ट्रैफिक सुधार पर जोर दिया गया और बाइक पर पीछे बैठे व्यक्ति के लिए भी हेलमेट अनिवार्य करने की हिदायत दी गई।

पुलिस विभाग ने आम नागरिकों से अपील की कि वह पुलिस की गाइडलाइन का पालन करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाने या हेल्पलाइन पर दें।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बैठक कर जिप सदस्य के नेतृत्व में आउटसोर्सिंग कंपनी को चेतावनी।

ईस्ट बसुरिया । रविवार को ईस्ट बसुरिया कोलियरी क्षेत्र में शुरू हो...

देवघर लूटकांड के चार आरोपी गिरफ्तार,एक की मौत।

देवघर । मोहनपुर थाना क्षेत्र के जयपुर मोड़ के पास हुए चर्चित...

दृष्टि ट्रैवल्स और सर्विसेस द्वारा क्रूज बाजार 2.0 का आयोजन।

रांची : दृष्टि ट्रेवल्स और सर्विसेस द्वारा तिरुन ट्रेवल मार्केटिंग रॉयल कैरीबियन...