Home झारखण्ड अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन से हड्डी के जटिल फ्रैक्चर का सफल ऑपरेशन।
झारखण्डराज्य

अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन से हड्डी के जटिल फ्रैक्चर का सफल ऑपरेशन।

Share
Successful operation of complex bone fractures with state-of-the-art C-arm machine.
Share

धनबाद। सदर अस्पताल में एक बार फिर उन्नत चिकित्सा सुविधा एवं विशेषज्ञ टीम के प्रयास से हड्डी के जटिल फ्रैक्चर का सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया।

इसकी जानकारी देते हुए अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ संजीव कुमार प्रसाद ने बताया कि दिनेश कुमार महतो, आयु 43 वर्ष, निवासी मुकुंदा, मंगलवार को सदर अस्पताल में भर्ती हुए थे। उन्हें दोपहिया वाहन से गिरने के बाद चोट लगी थी। श्री महतो ने बताया कि अचानक एक कुत्ता वाहन के पहिये के नीचे आ जाने के कारण संतुलन बिगड़ने से यह दुर्घटना हुई।

जांच के दौरान फ्रैक्चर के प्रकार एवं स्थान को देखते हुए तथा सदर अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में उपलब्ध अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, मरीज के इलाज हेतु मिनिमली इनवेसिव प्लेटिंग तकनीक अपनाने का निर्णय लिया गया। आवश्यक इम्प्लांट की व्यवस्था कर उनका सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया।

इस जटिल ऑपरेशन को सफल बनाने में ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. मुकेश प्रसाद, सर्जन डॉ. आनंद कुमार, सहायक मधुसूदन मरांडी एवं रंजना तथा सदर अस्पताल के प्रभारी, ऑपरेशन थिएटर के सभी स्टाफ एवं अन्य सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

मरीज का ऑपरेशन निःशुल्क किया गया। ऑपरेशन के बाद मरीज की स्थिति स्थिर है। अस्पताल प्रशासन द्वारा मरीज को समुचित देखभाल एवं आवश्यक चिकित्सा सुविधा प्रदान की जा रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

उपायुक्त तथा एसएसपी ने किया विभिन्न सरकारी जमीनों का निरीक्षण।

उपायुक्त तथा एसएसपी ने प्रस्तावित विकास परियोजनाओं के लिए धनबाद अंचल तथा...

अभिनंदन ट्रस्ट चेयरमैन का बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर स्वागत।

रांची : राजधानी रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर अभिनंदन ट्रस्ट के...

आशा भोसले के निधन पर रांची के कलाकार मोहम्मद साबिर हुसैन ने दी श्रद्धांजलि।

रांची । सिनेमा जगत के जानी-मानी गायिका अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाली...

बीसीआइ प्लेटिनम की बैठक में नई कार्यकारिणी ने संभाला पदभार।

रांची : बीसीआइ प्लेटिनम की बिजनेस बैठक रविवार को स्थानीय होटल में...