Home झारखण्ड ‘रन फॉर योग’ कार्यक्रम का सफल आयोजन
झारखण्डराज्य

‘रन फॉर योग’ कार्यक्रम का सफल आयोजन

Share
Successful organization of the 'Run for Yoga' event
Share

योग को जन-जन तक पहुंचाने का दिया संदेश, दौड़ में बड़ी संख्या में लोगों ने लिया हिस्सा

धनबाद (झारखंड) : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देश पर 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को ‘रन फॉर योग’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ रणधीर वर्मा चौक से हुआ। जबकि इसका समापन सिटी सेंटर पर हुआ।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में जिले के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, कर्मी, खेल प्रेमी, छात्र-छात्राएं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं आम नागरिक उपस्थित रहे। प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक दौड़ में भाग लेते हुए नियमित योग एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान लोगों को योग के महत्व, शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर इसके सकारात्मक प्रभाव तथा दैनिक जीवन में योग को शामिल करने के लिए जागरूक किया गया। प्रतिभागियों ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग को जन-आंदोलन बनाने एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में अपनी सहभागिता निभाने का संकल्प लिया।

जिला प्रशासन ने कार्यक्रम में शामिल सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए 21 जून 2026 को मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, मेमको मोड़ में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय योग कार्यक्रम में भी अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

उद्यम कैम ऑन पीएमएफएमई का जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन

धनबाद (झारखंड) : शुक्रवार को ज़िला उद्योग केंद्र, धनबाद में विषयगत उद्यम...

सदर अस्पताल में सिकल सेल एनीमिया जागरूकता दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

धनबाद (झारखंड) : शुक्रवार को सिकल सेल एनीमिया जागरूकता दिवस के अवसर...