Home झारखण्ड स्वयं दवा खाकर उपायुक्त ने किया फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का शुभारंभ।
झारखण्डराज्य

स्वयं दवा खाकर उपायुक्त ने किया फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का शुभारंभ।

Share
Share

फाइलेरिया मुक्त धनबाद बनाने के लिए सभी करें दवा का सेवन – उपायुक्त

11 से 25 फरवरी तक छूटे हुए लोगों को घर घर जाकर दवा प्रशासक खिलाएंगे दवा।

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने समाहरणालय में आयोजित कार्यक्रम में स्वयं डीईसी एवं एल्बेंडाजोल की गोली खाकर फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इससे पहले उपायुक्त, सिविल सर्जन, एएनएम ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया।

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि 11 से 25 फरवरी तक दवा प्रशासक द्वारा घर-घर जाकर लोगों को अपने सामने डीईसी एवं एल्बेंडाजोल की खुराक खिलाई जाएगी। उन्होंने धनबाद को फाइलेरिया मुक्त बनाने के लिए शहरी क्षेत्र, निजी स्कूल संचालकों सहित सभी जिले वासियों से दवा प्रशासक को सहयोग करने और दवा लेने की अपील की। कहा कि यूनिसेफ, डब्ल्यू.एच.ओ. तथा भारत सरकार ने अच्छी तरह से शोध कर दवा बनाई है। यह दवा फाइलेरिया के परजीवियों को मार देती है। इसलिए इसके संक्रमण को खत्म करने तथा उसकी रोकथाम केवल दवा का सेवन करने से संभव है। जब सभी दवा का सेवन करेंगे तभी सुरक्षित रह पाएंगे।

उन्होंने कहा कि 1 से 2 साल तक के बच्चे को एल्बेंडाजोल की आधी गोली (200 एमजी) पानी में घोलकर। 2 से 5 वर्ष तक को डीईसी की एक गोली (100 एमजी), एल्बेंडाजोल की एक गोली (400 एमजी), 6 वर्ष से 14 वर्ष तक डीईसी की 2 गोली (200 एमजी), एल्बेंडाजोल की एक गोली, 15 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को डीईसी की तीन गोली 300 (एमजी) एवं एल्बेंडाजोल की एक गोली दवा प्रशासक द्वारा अपने सामने खिलाई जाएगी। जबकि एक वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं अत्यंत वृद्ध एवं गंभीर बीमार व्यक्तियों को दवा की खुराक नहीं दी जाएगी। किसी को भी यह दवा खाली पेट सेवन नहीं करनी है।

कार्यक्रम के शुभारंभ के दौरान सिविल सर्जन, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी के अलावा समाहरणालय के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मियों ने दवा का सेवन किया।

इस मौके पर उपायुक्त आदित्य रंजन के साथ सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा, सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ संजीव कुमार प्रसाद, डब्ल्यूएचओ के डॉ दीपांजन, वीबीडी पदाधिकारी डॉ सुनिल कुमार, वीबीडी सलाहकार रमेश कुमार सिंह, पिरामल फाउंडेशन के अबिद सरदार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

उपायुक्त तथा एसएसपी ने किया विभिन्न सरकारी जमीनों का निरीक्षण।

उपायुक्त तथा एसएसपी ने प्रस्तावित विकास परियोजनाओं के लिए धनबाद अंचल तथा...

अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन से हड्डी के जटिल फ्रैक्चर का सफल ऑपरेशन।

धनबाद। सदर अस्पताल में एक बार फिर उन्नत चिकित्सा सुविधा एवं विशेषज्ञ...

अभिनंदन ट्रस्ट चेयरमैन का बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर स्वागत।

रांची : राजधानी रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर अभिनंदन ट्रस्ट के...

आशा भोसले के निधन पर रांची के कलाकार मोहम्मद साबिर हुसैन ने दी श्रद्धांजलि।

रांची । सिनेमा जगत के जानी-मानी गायिका अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाली...