Home झारखण्ड बड़की बौआ में दामोदर बाबा के भक्ति जागरण में झूमे ग्रामीण।
झारखण्डराज्य

बड़की बौआ में दामोदर बाबा के भक्ति जागरण में झूमे ग्रामीण।

Share
Villagers danced in the devotional awakening of Damodar Baba in Badki Baua.
Share

धनबाद । बाघमारा प्रखंड अंतर्गत बौआ कला उत्तर पंचायत के बड़की बौआ में गुरुवार की रात दामोदर बाबा के भक्ति जागरण का ग्रामीणों ने भरपूर आनंद लिया।भक्ति गीतों में ग्रामीण झूमते रहें और गणेश जी, शिव जी एवं बजरंगली के रूप कलाकारों की प्रस्तुतियां भी देखी।दामोदर बाबा ने अपनी मधुर गायिकी से सभी का मन मोह लिया।वहीं,संगीत वादन में उनका साथ ऑर्गन कीबोर्ड प्लेयर पिंटू कालिंदी, पैड मास्टर राहुल मोदक,ढोलक एवं बैंजो मास्टर माथुर रजक ने साथ दिया।कार्यक्रम से पूर्व श्री रामचरित मानस महायज्ञ समिति द्वारा दामोदर दास एवं उनकी पूरी टीम का स्वागत व सम्मान भी किया गया।


मौके पर महायज्ञ समिति के यज्ञाचार्य पंडित अजीत कुमार पांडेय,यज्ञ प्रेरक राजू पांडेय,रिंकू पांडेय,सहयोगी पवन पांडेय,सुनील पांडेय,विक्रम पांडेय,अध्यक्ष दयानंद महतो,सचिव महेंद्र सिंह,कोषाध्यक्ष संतोष रवानी,यज्ञ संरक्षक टेकलाल महतो,उपाध्यक्ष मुखिया भीम लाल रजक,संजय सिंह,रामकिशुन रजक एवं दशरथ कुम्हार,सह सचिव शिवनंदन महतो,पंचायत समिति सदस्य लक्ष्मीनारायण रजक उर्फ शंकर रजक,शिवलाल महतो,सह कोषाध्यक्ष राजेंद्र महतो,कार्यालय अधीक्षक अरुण कुमार रवानी,सह कार्यालय अधीक्षक देवराज कुंभकार,यज्ञ सचेतक बबलू महतो,मुख्य सलाहकार दीपक कुमार महतो,सेवा दल प्रमुख खगेंद्र रवानी,संगठन सचिव सतीश कुम्हार,बिशेश्वर रवानी,संतोष कुमार साव,भागीरथ महतो,मीडिया प्रभारी देवनारायण महतो व युधिष्ठिर महतो,रवि राज प्रसाद,प्रकाश रवानी,शिव कुमार महतो एवं अन्य लोग उपस्थित रहें।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

रांची-पुरुलिया रोड पर बॉक्साइट लदा ट्रक में लगी आग,बड़ा हादसा टला।

रांची/सिल्ली । रांची-पुरुलिया मुख्य मार्ग पर नावाडीह के सामने शुक्रवार सुबह करीब...

ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को मिला सीपीआर का प्रशिक्षण,दुर्घटनाओं में बचेंगी जानें।

रोटरी क्लब ऑफ रांची ने आयोजित किया सीपीआर प्रशिक्षण सत्र। रांची ।...

गैस नहीं मिलने से नाराज लोगों ने किया सड़क जाम।

रांची । जिले के चुटिया इलाके में गैस नहीं मिलने से नाराज...

हाथियों के हमले में तीन लोगों की मौत,एक वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल।

रामगढ़। जिले के गोला वन क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह जंगली हाथियों...