Home मध्य प्रदेश 13 किलो 300 ग्राम गांजे के साथ खनियाधाना पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
मध्य प्रदेशराज्य

13 किलो 300 ग्राम गांजे के साथ खनियाधाना पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

Share
Share

शिवपुरी (म. प्र) । पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमनसिंह राठौड के द्वारा जिले मे अवैध मादक पदार्थ एवं शराब की रोकथाम हेतु आदेशित किया। इसी क्रम में खनियाधाना पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम नदनवारा एक व्यक्ति अपने मकान के पीछे खेत मे भारी मात्रा मे अबैध रुप से गांजा के पेड उगाये हुये है।उक्त सूचना के आधार पर दविस दी गई तो एक व्‍यक्ति पुलिस को देखकर भाग खडा हुआ। फोर्स की मदद से घेरकर पकड़ा ओर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम भैयासाहब उर्फ गनपत यादव पुत्र लखन सिंह यादव उम्र 40 साल निवासी ग्राम नदनवारा थाना खनियांधाना का होना बताया।खेत की तलाशी ली गयी तो खेत मे 17 पौधे हरे गांजे के पाये गये।आरोपी भैयासाहब से हरे गांजे के पेडों के संबंध मे पूछताछ की तो बताया कि मैं करीबन तीन बर्ष से अपने खेत पर गांजे के पेड उगाकर खेती कर रहा हूं तथा लोगों को सुखाकर पुडिया बनाकर बिक्री करता हूं।इस पर से आरोपी व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही गाजें के पोधों को तौला गया तो कुल 13 किलो 300 ग्राम,जिसकी कीमती 150000 रू बताई जा रही हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

वृद्ध जनों के साथ उपायुक्त ने खेली अबीर-गुलाल व फूलों की होली।

ओल्ड एज होम को विकसित कर बनेगा 88 बेड का आश्रम। खुशी...

संजीव सिंह के मेयर बनने पर अनंत श्रीकृष्णा ने दी बधाई।

धनबाद (झारखंड) । धनबाद नगर निगम चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज कर...

बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के 86303 आवेदन स्वीकृत।

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में बिरसा...