Home उत्तर प्रदेश सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी व गाली गलौज से नाराज ब्राह्मणों ने किया विरोध प्रदर्शन
उत्तर प्रदेशराज्य

सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी व गाली गलौज से नाराज ब्राह्मणों ने किया विरोध प्रदर्शन

Share
Share

सुल्तानपुर : सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी व गाली गलौज से नाराज ब्राह्मणों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की माँग की।ब्राह्मणों का जुटान सूरापुर चौक पर हुआ।सोशल मीडिया पर हिन्दू व ब्राह्मण समाज के खिलाफ अभद्र टिप्पणी को लेकर ब्राह्मणों ने सूरापुर कस्बे में चौक को जाम कर दिया। वे लगभग 12 बजे चिलचिलाती धूप में चौक पर नारेबाजी करते युवक सोशल मीडिया पर जाति विशेष (ब्राह्मण) के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे थे।आक्रोशित ब्राह्मणों ने आरोपियों के खिलाफ चौकी प्रभारी सूरापुर तथा थाना सरपतहां में लिखित तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।मौके पर चौकी प्रभारी अभिषेक सिंह युवकों को समझाने बुझाने का प्रयास कर रहे थे।सूचना पर कादीपुर कोतवाल श्याम सुन्दर भारी पुलिस बल के साथ चौक पर पहुंचे। कोतवाल श्याम सुन्दर ने बताया कि सरपतहां थाने में मुकदमा चन्द्र सेन सुत चुलबुल निवासी डीह अशर्फाबाद के खिलाफ दर्ज किया जा रहा है। जबकि दोनों अन्य आरोपी अनिल पुत्र सम्पत्ति निवासी पहाड़पुर, तथा चन्द्रशेखर पुत्र राम आसरे निवासी गौराटिकरी थाना करौंदी कला के क्षेत्र के है। थानाध्यक्ष करौंदी कला को बुलाया गया है। जाम के दौरान कादीपुर रोड, शाहगंज रोड मुडिला रोड तथा विजेथुआ रोड पर वाहनों की लम्बी कतार लगी रही।सूचना के बाद लगभग दो बजे मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष करौंदी कला चन्दभान वर्मा द्वारा दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने का आश्वासन मिलने के बाद जाम समाप्त हुआ। क्षेत्र से काफी संख्या में आक्रोशीत ब्राह्मण मौजूद रहे।
थानाध्यक्ष करौंदीकला चन्द्र भान वर्मा ने बताया कि समाज में जाती हिंसा को भड़काने व धार्मिक भावनाओं को आहत करना कानूनी अपराध है। तहरीर मिली है आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस क्षेत्र में सक्रिय हुईं हैं जल्द पकड़ कर कार्यवाही की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

जनगणना 2027 के प्रथम चरण में 1 मई से शुरू होगी ‘स्व-गणना’ की सुविधा।

धनबाद । जनगणना-2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना)...

उत्क्रमित उच्च विद्यालय बेहराकुदर का शानदार प्रदर्शन, तीन विद्यार्थियों ने किया टॉप

धनबाद : उत्क्रमित उच्च विद्यालय बेहराकुदर में इस वर्ष मैट्रिक परीक्षा परिणाम...

राजबाड़ी अग्निकांड के पीड़ित को मुआवजा दिलाने की मांग।

धनबाद । राजबाड़ी अग्निकांड के पीड़ित रामजी गोप उर्फ धर्मा को आपदा...

उत्तर प्रदेश लखीमपुर खीरी में नई कंपनी की शुरुआत।

श्री हरि इंटरप्राइजेज में मिलेगा हेल्थ फ्रेंडली प्रोडक्ट। लखीमपुर खीरी : उत्तर...