डिंडौरी (मध्यप्रदेश) । डिंडौरी जिले के मेहंदवानी विकासखंड के 26 मजदूरों को तेलंगाना से सुरक्षित वापस लाया गया । सभी मजदूर मेहंदवानी विकासखंड के ग्राम पिडरुखी, सुखलोड़ी और धनगांव के रहने वाले हैं, जो करीब तीन महीने पहले मिर्ची तोड़ने के लिए तेलंगाना के भद्राद्री कोठागुडेम जिले के कोठाटांडा गए थे। मजदूरों ने फंसे होने की स्थिति में टोल फ्री नंबर पर संपर्क किया, जिसके बाद जिला प्रशासन को सूचना मिली। कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक टीम गठित की। इस टीम में श्रम विभाग, राजस्व विभाग और पुलिस विभाग के अधिकारी शामिल थे, जिन्हें तेलंगाना भेजा गया।
जिला प्रशासन की पहल से सभी मजदूरों को सुरक्षित वापस लाया गया और उनकी बकाया मजदूरी 5 लाख 24 हजार रुपये भी दिलाई गई।
कलेक्ट्रेट पहुंचने पर कलेक्टर ने सभागार कक्ष में मजदूरों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। सभी मजदूरों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा रहा है, इसके बाद उन्हें उनके गांव भेजा जाएगा।
Leave a comment