Home मुंबई गुरुमां करिश्मा शेट्टी ने किया 300 किलो सब्जियों का दिव्य शिव अर्पण
मुंबईधर्मराज्य

गुरुमां करिश्मा शेट्टी ने किया 300 किलो सब्जियों का दिव्य शिव अर्पण

Share
Share

अनुष्ठान में बेटी ने भी निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

मुंबई । गुरुमा करिश्मा शेट्टी ने एक विशेष और दुर्लभ शिव अनुष्ठान कर भक्तिमय वातारण में 300 किलो ताज़ी सब्जियों को अर्पण किया। यह अनुष्ठान एक श्रद्धालु के लिए किया गया।जिन्हें मानसिक शांति, उपचार और दिव्य सहायता की खोज हैं। इसमें तांत्रिक विधियाँ, मंत्रोच्चार, हवन और सात्त्विक दान का सुंदर संगम देखने को मिला।

धनिया, पालक, मेथी, पत्तागोभी और अन्य हरी सब्जियों को एक बड़े ढ़ेर के रूप में सजाया गया। जो समृद्धि, कर्मिक शुद्धि, बाधाओं के निवारण और भावनात्मक स्थिरता का प्रतीक था। कई स्तरों वाले बड़े पीतल के दीपस्तंभ की रोशनी ने पूरे वातावरण को अत्यंत सात्त्विक बना दिया।

अनुष्ठान का सबसे भावुक दृश्य गुरुमां की 10 वर्षीय बेटी की उपस्थिति से हुआ।वह पूरे समय अपनी मां के साथ बैठी रही और अर्पण में सहायता करती रही। वह इस छोटी सी उम्र में ही साधना, सेवा, ध्यान और आध्यात्मिक अनुशासन के मूल सिद्धांत सीखती रही। लोगों ने इसे अगली पीढ़ी को भारतीय परंपराओं से जोड़ने का एक सुंदर उदाहरण बताया।

यह पूरा अनुष्ठान एक श्रद्धालु के लिए एक व्यक्तिगत आध्यात्मिक उपाय था।जिसका उद्देश्य नकारात्मक ऊर्जा को दूर करना, आर्थिक स्थिरता बढ़ाना, मानसिक स्पष्टता लाना और दिव्य संरक्षण प्राप्त कराना था।

गुरुमां करिश्मा, जो अपनी साधनाओं और उच्च-तरंग वाले मंत्रों के लिए प्रसिद्ध हैं।आधुनिक युग में भी प्राचीन परंपराओं को जीवंत बनाए रखने के लिए जानी जाती हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

विपक्ष को अपराधी बताने की साजिश में जुटी मोदी सरकार, लोकतंत्र के लिए घातक – सुखदेव भगत

लोहरदगा । केंद्र की मोदी सरकार पर लोकतांत्रिक मूल्यों को कुचलने और...

असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की रणनीतिक तैयारियां तेज़।

असम । असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी हर स्तर पर...

हंटरगंज में भी ATM फ्रॉड सक्रिय,फेवीक्विक लगाकर ठगो ने 31 हजार निकाला।

एटीएम पर लिखा फर्जी हेल्पलाइन नंबर बना ठगी का हथियार। कार्ड फंसा...

बलूरी का युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता,छानबीन में जुटी पुलिस।

हंटरगंज (चतरा) : जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र के बलुरी गांव से...