Home उत्तर प्रदेश जर्जर सड़क मार्ग को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।
उत्तर प्रदेशराज्य

जर्जर सड़क मार्ग को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।

Share
Memorandum submitted to the District Magistrate regarding the dilapidated road.
Share

कानपुर देहात ।जनपद कानपुर देहात में उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट मोहित यादव के नेतृत्व में कानपुर देहात किसान कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता ने दर्जनों ग्रामीणों के साथ जर्जर सड़क के दुरुस्तीकरण की मांग को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और जिलाधिकारी को संबंधित ज्ञापन अधिकारियों को सौंपते हुए मार्ग के शीघ्र दुरुस्तीकरण कराये जाने की मांग की।
​ज्ञापन के माध्यम से ग्रामीणों ने बताया मार्ग इस कदर जर्जर हो चुका है कि उसे सड़क कहना मुश्किल है।

वहीं किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट मोहित यादव ने बताया कि कीरतपुर गांव की ​सड़क की स्थिति अत्यंत दयनीय और दुर्घटनाग्रस्त है। ​मार्ग पर इतने गड्ढे हैं कि राहगीरों का सुरक्षित घर पहुँचना किसी चमत्कार से कम नहीं लगता हैं। ​बारिश के दिनों में यह रास्ता और भी खतरनाक हो जाता है। उन्होंने जल्द मार्ग को सही कराने की मांग की हैं।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BCCL की ई-ब्लॉक परियोजना पर भड़के विजय झा, DGMS पर उठाए सवाल

धनबाद में बीसीसीएल की प्रस्तावित ई-ब्लॉक परियोजना पर पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय...