Home राष्ट्रीय न्यूज टारगेट किलिंग को लेकर मोदी सरकार पर बरसे केजरीवाल, बोले- मीटिंग नहीं…अब ऐक्शन मांग रहा देश
राष्ट्रीय न्यूज

टारगेट किलिंग को लेकर मोदी सरकार पर बरसे केजरीवाल, बोले- मीटिंग नहीं…अब ऐक्शन मांग रहा देश

Share
Share

desk : कश्मीर में ‘‘कश्मीरी पंडितों को निशाना बनाकर की जा रहीं हत्याओं” के मामलों के खिलाफ रविवार को दिल्ली के जंतर मंतर पर केजरीवाल सरकार ने रैली आयोजित की और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। वही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रैली में कहा कि कश्मीरी पंडितों को अपने घर छोड़कर जाने के लिए मजबूर किया जा रहा है और 1990 के दशक में जो हुआ था, वही दोहराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार कश्मीरी पंडितों को सुरक्षा मुहैया कराने में नाकाम रही है.

[ads1]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

केजरीवाल ने मांग की कि कश्मीरी पंडितों के साथ हस्ताक्षरित वे प्रतिज्ञा पत्र रद्द किए जाएं, जिनमें कहा गया है कि वे कश्मीर के बाहर काम नहीं कर सकते। उन्होंने मांग की कि कश्मीरी पंडितों की मांगें पूरी की जाएं, उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई जाए और घाटी के लिए कार्य योजना पेश की जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि हम पाकिस्तान को बताना चाहते हैं कि वह तुच्छ राजनीति करना बंद करे। कश्मीर हमेशा भारत का हिस्सा रहेगा। केजरीवाल ने कहा कि भाजपा कश्मीर को नहीं संभाल सकती, उसे केवल गंदी राजनीति करना आता है।

[ads2]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

वही प्रधानमंत्री पैकेज के तहत 2012 में नौकरी पर रखे गए कश्मीरी पंडित सामूहिक रूप से पलायन की धमकी दे रहे हैं। कश्मीर में दो जून को एक बैंक कर्मचारी और एक ईंट भट्ठा मजदूर की हत्या कर दी गई थी, जबकि एक अन्य मजदूर घायल हो गया था। इससे पहले, जम्मू क्षेत्र के सांबा जिले की एक महिला शिक्षक की 31 मई को दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के एक स्कूल में आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्‍णन ने भारत रत्न लोकनायक जयप्रकाश नारायण को दी श्रद्धांजलि

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्‍णन ने संविधान सदन में भारत रत्न लोकनायक जयप्रकाश नारायण...

चार्ली चैपलिन द्वितीय हीरो राजन कुमार ने कहा जापान एक स्वच्छ देश

नई दिल्ली। हीरो राजन कुमार ने जापान में अपना 5355वां लाइव शो...