Home राष्ट्रीय न्यूज ITBP ने लद्दाख को हराकर जीती 10वीं राष्‍ट्रीय आइस हॉकी प्रतियोगिता
राष्ट्रीय न्यूजस्पोर्ट्स

ITBP ने लद्दाख को हराकर जीती 10वीं राष्‍ट्रीय आइस हॉकी प्रतियोगिता

Share
Share

नई दिल्ली। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) ने लद्दाख को फाइनल में हराकर आइस हॉकी एसोसिएशन ऑफ इंडिया (आईएचएआई) की 10वीं राष्ट्रीय आइस हॉकी प्रतियोगिता अपने नाम कर ली है।

समुद्र तल से 8694 फिट पर आयोजित इस प्रतियोगिता को माइनस एक डिग्री तापमान वाले वातावरण में गुलमर्ग आइस रिंक पर आयोजित किया गया था। सैकड़ों लोग इस फाइनल मैच के गवलाह बने।

16 से 22 जनवरी के बीच आयोजित  इस प्रतियोगिता में देश की बड़ी आइस हॉकी टीमों ने प्रतिभाग किया। बता दें कि आईटीबीपी की सशक्त आइस हॉकी टीम है, जिसके कई खिलाड़ी राष्ट्रीय टीम में देश का प्रतिनिधित्व करते हैं।

पिछले कई वर्षों में बल की इस टीम ने कई प्रतियोगिताएं जीती हैं, जिसमें साल 2019  में राष्ट्रीय आइस हॉकी प्रतियोगिता भी शामिल है। लद्दाख को देश का आइस हॉकी केंद्र माना जाता है। ऐसे में स्थानीय जनता इस खेल को लेकर बहुत ही उत्साहित रहती है।

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

T20 वर्ल्ड कप: पीएम बोले – जहाँ जाते हैं भारतीय, गौरव बढ़ाते हैं

मन की बात में पीएम नरेंद्र मोदी ने T20 वर्ल्ड कप 2026...

T20 WC: सूर्यकुमार बोले- पावरप्ले ठीक चल रहा, संजू के लिए तिलक ड्रॉप नहीं

T20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर 8 से पहले सूर्यकुमार यादव ने संजू...

CSK के लिए धोनी उपलब्ध, पर सीमित रोल – संजू सैमसन के आने से बदलाव

एमएस धोनी IPL 2026 के लिए CSK उपलब्ध हैं लेकिन सभी मैच...