Home पंजाब दिनदहाड़े पिस्तौल दिखाकर दुकानदार को लूटने आए लुटेरों की लोगों ने की जमकर पिटाई
पंजाबक्राईमजुर्मराज्य

दिनदहाड़े पिस्तौल दिखाकर दुकानदार को लूटने आए लुटेरों की लोगों ने की जमकर पिटाई

Share
Share

पिस्तौल वाला लुटेरा मौके से फरार, दूसरा साथी पुलिस के कब्जे में, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

बठिंडा (पंजाब) : दिनदहाड़े पिस्तौल दिखाकर दुकानदार से लूटपाट करने आए तीन लुटेरों में से एक को आम जनता ने पकड़कर बुरी तरह पीटा, जबकि दो मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लूटपाट करने वाले एक युवक को हिरासत में ले लिया गया। घायल दुकानदार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायल दुकानदार नरेश कुमार ने बताया कि वह बठिंडा के दीप सिंह नगर में मोबाइलों की दुकान चलाता है। इस दौरान दो युवक उसकी दुकान पर आए और उन्होंने पिस्तौल दिखाकर उससे पैसे निकालने की कोशिश की और डराने-धमकाने लगे। तभी दुकान पर ग्राहक आ जाने के कारण एक पिस्तौलधारी लुटेरा मौके से फरार हो गया। जब दूसरे युवक को पकड़ने की कोशिश की गई तो उसने लोगों पर सुई से हमला कर दिया। लेकिन लोगों की मदद से उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

नरेश कुमार ने कहा कि फिलहाल उसे नहीं पता कि लुटेरे उसके गल्ले से कितने पैसे निकालकर ले गए। उसने पुलिस प्रशासन से इंसाफ की मांग की है।

डीएसपी सिटी संदीप सिंह भाटी ने बताया कि इस वारदात को तीन युवकों ने अंजाम दिया, जिनमें से एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बाकी दो की पहचान कर ली गई है और उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि फिलहाल इस मामले में घायल दुकानदार के बयानों पर केस दर्ज किया जा रहा है और यह जांच की जा रही है कि लुटेरों द्वारा इस्तेमाल किए गए हथियार लाइसेंसी थे या अवैध।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री के प्रस्तावित धनबाद के दौरे को लेकर उपायुक्त ने की समन्वय बैठक।

धनबाद । केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे के प्रस्तावित धनबाद...

पंचायतों में 15वें वित्त आयोग मद से बनेंगे नए बोरिंग।

धनबाद । उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने आगामी गर्मी के मौसम...

जेआरडीए व टाटा स्टील फाउंडेशन के बीच एमओयू पर हुए हस्ताक्षर।

बेलगड़िया में कौशल विकास और जमीनी स्तर के खेलों को मजबूत करने...

डीएवी+2 विद्यालय विवाद,सचिव और लिपिक ने कतरास थाना में दर्ज कराई शिकायत।

धनबाद । डीएवी+2 उच्च विद्यालय का विवाद सोमवार को थाने तक पहुंच...