Home धर्म विदेशी राजदूतों पर भी चढ़ा नवरात्रि उत्सव का रंग… गरबा देख बोले…देखिये वीडियो
धर्म

विदेशी राजदूतों पर भी चढ़ा नवरात्रि उत्सव का रंग… गरबा देख बोले…देखिये वीडियो

Share
Share

DESK :  विदेश मंत्री एस. जयशंकर नवरात्रि उत्सव में शामिल होने के लिए  50 राजदूतों एवं उच्चायुक्तों के साथ शनिवार को गुजरात के वडोदरा शहर पहुंचे। उत्सव दौरान सभी विदेशी राजदूत भारतीय संस्कृति की झलक देख खुशी से झूम उठे । विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर के साथ  विदेशी राजदूत  मां दुर्गा की आरती करने के बाद गरबा महोत्सव में शामिल हुए। इस दौरान रूस के राजदूत डेनिस अलीपोव  कहा – ‘मैंने पहली बार गरबा खेला और मुझे बहुत पसंद आया। यह बहुत ही अच्छा महोत्सव है।

भारत में फिजी गणराज्य के उच्चायुक्त कमलेश प्रकाश ने कहा – इतना बड़ा आयोजन कहीं और नहीं होता। जितने यहां लोग इकट्ठे हुए हैं उतने शायद हमारे देश की जनसंख्या है।  भारत की संस्कृति बेहद  समृद्ध व अद्भुत है। प्रधानमंत्री मोदी का जादू है जो लोगों को चुंबक की तरह जोड़कर रखता है। हमें फिजी में इतने बड़े स्तर पर यह देखने को नहीं मिलता।  डेनमार्क के राजदूत फ्रेडी स्वेन ने इस मौके पर कहा – यह बहुत ही ज़्यादा अच्छा त्योहार है। इतने सारे लोगों को देखकर बहुत अच्छा लग रहा है। मैं सभी भारतीयों को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

विदेश मंत्री डॉ.एस जयशंकर ने वडोदरा में नवरात्रि उत्सव दौरान कहा कि  गर्व की बात है कि विदेश के 50 से ज्यादा राजदूतों के साथ हम यहां आए हैं। वे वड़ोदरा में समय बिताएंगे। उनमें काफी उत्साह है, वे गुजरात की उन्नति देखना चाहते हैं। मुझे उम्मीद है कि उनके मन में गुजरात के बारे में एक अच्छी छवि बनेगी। बता दें कि राज्य की सांस्कृतिक राजधानी कहा जाने वाला वडोदरा गरबा के लिए प्रसिद्ध है। गरबा में हजारों लोग शामिल होते हैं और वे देवी की आराधना में गीत-संगीत के बीच पारंपारिक परिधानों में नृत्य करते हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Feb 23 2026 Numerology: नंबर 4-7 को धन हानि, क्या बचेगा आपका पैसा?

Feb 23 2026 Numerology: रूट नंबर 1-9 के लिए धन-वित्त भविष्यफल। नंबर...

Horoscope Feb 23 2026: कर्क-तुला को प्रमोशन, लेकिन मिथुन सावधान – रहस्य खुला!

Horoscope Feb 23 2026: मिथुन-कन्या को वित्तीय चेतावनी, कर्क-तुला-मीन को करियर सफलता।...

Karthigai Nakshatra 2026: 23 फरवरी को क्या चमत्कार होगा, जानिए पूजा का राज!

Karthigai Nakshatra 2026 23 फरवरी को – मासिक कार्तिगई व्रत, शिव पूजा...

Baba Balak Nath Temple का 5.71 करोड़ का बजट: क्या है 2026-27 की बड़ी योजनाएं?

Baba Balak Nath Temple हिमाचल के शाहतलाई बाबा बालक नाथ मंदिर ट्रस्ट...