अलीगढ़ । थाना बन्ना देवी क्षेत्र के आईटीआई रोड पर बुधवार को एक गौवंश का शव मिलने से इलाके में हलचल मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के अनुसार घटना की जानकारी मिलते ही टीम ने मौके पर पहुंचकर आसपास के हालात का जायजा लिया। मामले की जांच के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
इस बीच सूचना मिलने पर कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने घटना को लेकर विरोध प्रदर्शन किया और नारेबाजी करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय ने बताया कि आईटीआई रोड से एक गौवंश के मृत अवस्था में मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि फिलहाल मौके पर स्थिति शांतिपूर्ण है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Leave a comment