Home उत्तर प्रदेश कानपुर में नहीं रहा गुंडों को पुलिस का खौफ, दिन-दहाड़े की निर्मम हत्या
उत्तर प्रदेशराष्ट्रीय न्यूज

कानपुर में नहीं रहा गुंडों को पुलिस का खौफ, दिन-दहाड़े की निर्मम हत्या

Share
Share

यूपी के कानपुर देहात में आज उस समय सनसनी फैल गई। जब घर के बाहर लेटे एक युवक की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। वही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

दरअसल घटना है जनपद कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के चतुर निवादा गांव की। जहां के रहने वाले 38 वर्षीय शिव सिंह उर्फ लालू घर के बाहर लेटे हुए थे। सुबह करीब 3 से 4 बजे के बीच गांव के ही रहने वाले ब्रजमोहन सिंह ने धारदार हथियार से हमला बोलकर निर्मम तरीके से मौत के घाट उतार दिया।

घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस आलाधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की मदद से मौके से साक्ष्य एकत्र किए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार को भी बरामद कर लिया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

अलीगढ़ पुलिस ने किडनैपिंग के बाद हत्या की घटना को किया नाकाम.

अलीगढ़ । अलीगढ़ पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की हैं।जहां उन्होंने...

अकबरपुर तहसील अधिवक्ता समिति अध्यक्ष पद के चुनाव में विपिन चंद्र दीक्षित की बड़ी जीत।

कानपुर देहात । अकबरपुर तहसील में अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष पद के...

BKSD ग्लोबल स्कूल वार्षिकोत्सव मनाया गया।

कानपुर देहात । पुखरायां स्थित BKSD ग्लोबल स्कूल में वार्षिकोत्सव का आयोजन...

चाइनीज मांझे के खिलाफ पुलिस ने चलाया विशेष चेकिंग अभियान।

अलीगढ़ । अलीगढ़ पुलिस ने चाइनीज मांझे के खिलाफ सख्त रुख अपनाते...