Home उत्तर प्रदेश बिजली विभाग के गोदाम पर बदमाशों ने बोला धावा, सुरक्षाकर्मियों से रायफल, बंदूक लूटकर हुए फरार  
उत्तर प्रदेशजुर्म

बिजली विभाग के गोदाम पर बदमाशों ने बोला धावा, सुरक्षाकर्मियों से रायफल, बंदूक लूटकर हुए फरार  

Share
Share

मैनपुरी। थाना दन्नाहार क्षेत्र में बृहस्पतिवार को बिजली विभाग के गोदाम में घुसकर बदमाशों ने गार्डों के साथ मारपीट कर एक रायफल और दो बंदूक छीन कर फरार हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

घटना मैनपुरी के दन्नाहार क्षेत्र के गांव लालपुर में बने एक बिजली विभाग के गोदाम का है। बता दें कि गोदाम में बिजली विभाग सामान रखे हुए थे। बीते देर देर रात आठ, दस बदमाशों ने गोदाम पर हमला बोल दिया और गार्डों के साथ मारपीट कर एक राइफल और दो बंदूक छीनकर फरार हो गए।

घायल गार्डों की किसी तरह पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर बदमाशों की तलाश सुरू कर दी। वहीं, घटना की सूचना पाकर एडीजी ए सतीश गणेश भी मौके पर पहुंचे। एडीजी ने बताया कि विद्युत विभाग के किराए पर लिए गोदाम में देर रात कुछ बदमाशों ने घुसकर गार्डों के साथ मारपीट कर एक बंदूक छीनकर फरार हो गए हैं। बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को पकड़कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

होली पर्व को लेकर कानपुर देहात पुलिस अलर्ट।

एसपी ने जनपद के हर थाना क्षेत्र में भृमण कर सौहार्द के...

कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद का दौरा।

कानपुर देहात । जनपद कानपुर देहात के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे...

अलीगढ़ में कांग्रेस के खिलाफ सामाजिक समता मंच का प्रदर्शन।

अलीगढ़ में कांग्रेस के खिलाफ सामाजिक समता मंच का प्रदर्शन, पुतला दहन...

दलितों की बारात पर पथराव, जातिगत गाने को लेकर हुआ बवाल कई वाहन क्षतिग्रस्त।

अलीगढ़ । उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के थाना जवाँ क्षेत्र के...