Home उत्तर प्रदेश अलीगढ़ जिला कचहरी में बम की सूचना से मचा हड़कंप।
उत्तर प्रदेशराज्य

अलीगढ़ जिला कचहरी में बम की सूचना से मचा हड़कंप।

Share
Share

खाली कराई गई कचहरी, SSP ने बताया मॉकड्रिल।

अलीगढ़ । अलीगढ़ जिला कचहरी में बम की सूचना से हड़कंप मच गया। भारी मात्रा में पुलिस बल और अधिकारियों के साथ खुद एसएसपी नीरज जादौन मौके पर पहुंचे। इस दौरान पुलिस बल के द्वारा जिला कचहरी को खाली कराया गया और सभी अधिवक्ताओं को बाहर निकाल दिया गया। सभी अधिवक्ता मुरादाबाद नेशनल हाईवे पर इकट्ठा हो गए। इस दौरान अधिवक्ताओं ने सवालिया निशान भी खड़े किए हैं। एसएसपी के द्वारा डॉग स्क्वायड और बम स्क्वॉड की टीमों से गहनता से जांच कराई गई। मीडिया से बातचीत करते हुए एसएसपी नीरज जादौन सोमवार दोपहर 1 बजे ने बताया कि यह महज एक मॉकड्रिल था। उन्होंने बताया कि आपातकाल स्थिति से निपटने को लेकर जिला कचहरी कितनी देर में खाली कराई जा सकती है। इसको लेकर अभ्यास किया गया था।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

धनबाद के कई थाना-ओपी में नये प्रभारियों की तैनाती।

धनबाद । झारखंड के धनबाद में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के...

उप विकास आयुक्त ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण।

धनबाद । उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने बलियापुर प्रखंड अंतर्गत विभिन्न...

उपायुक्त व एसएसपी ने किया केन्दुआडीह का भ्रमण।

डेंजर जोन में रहने वालों से तत्काल बेलगड़िया में शिफ्ट होने का...