Home झारखण्ड मंत्री हफ़ीजुल हसन का धनबाद आगमन,झामुमो समर्थित प्रत्याशियों के लिये किया जनसंपर्क।
झारखण्डराजनीतिराज्य

मंत्री हफ़ीजुल हसन का धनबाद आगमन,झामुमो समर्थित प्रत्याशियों के लिये किया जनसंपर्क।

Share
Share

धनबाद । झारखंड सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफ़ीजुल हसन सोमवार को धनबाद पहुंचे।उन्होंने धनबाद नगर निगम चुनाव में झामुमो समर्थित प्रत्याशियों के लिये जनसंपर्क किया।मुख्य रूप से झामुमो समर्थित मेयर प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल के पक्ष में प्रचार किया।वहीं उन्होंने कतरास के अंगारपथरा में जनसंपर्क कर लोगों से मेयर प्रत्याशी और वार्ड 04 के प्रत्याशी बंधना सिन्हा के समर्थन में मतदान करने की अपील की।मौके पर केंद्रीय सदस्य डबलू मत्था, जिला अध्यक्ष लखी सोरेन, जिला सचिव मन्नू आलम, धनबाद महानगर युवा अध्यक्ष सूरज चौहान, धनबाद महानगर युवा उपाध्यक्ष कृष्णा लाला एवं अन्य कई स्थानीय झामुमो नेता मौजूद रहें।

मंत्री हफ़ीजुल हसन ने कहा कि चंद्रशेखर अग्रवाल को झारखंड मुक्ति मोर्चा और भाकपा (माले) का समर्थन प्राप्त है। उन्होंने कहा कि अपने पूर्व कार्यकाल में चंद्रशेखर अग्रवाल ने धनबाद और झरिया क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण विकास कार्य किये हैं। सभी जाति एवं धर्म के लोगों को साथ लेकर चलने का काम किया है। साथ ही बंधना सिन्हा को भी क्षेत्र का विकास करने के लिए प्रेरित किया।उन्होंने लोगों से अपील करते हुये कहा कि विकास की गति को आगे बढ़ाने के लिए एक बार झामुमो समर्थित प्रत्याशियों को मौका देना जरूरी है।

प्रचार के दौरान स्थानीय लोगों से मुलाकात कर नेताओं ने क्षेत्र के विकास, मूलभूत सुविधाओं और नगर के समग्र विकास को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। वहीं जनसंपर्क अभियान में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी देखी गई, जिससे समर्थकों में उत्साह का माहौल बना रहा।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

रेड डॉट चैलेंज एवं मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

धनबाद (झारखंड) : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार झारखंड...

विधानसभा की विशेष समिति के प्रयास से राज्य सरकार के खाते में जमा हुआ 220 करोड़ रुपए राजस्व

धनबाद (झारखंड) : झारखंड विधानसभा की विशेष समिति (प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण) ने...

एसएसपी प्रभात कुमार की विशेष पहल से वर्षों से अटकी न्यायिक प्रक्रिया आगे बढ़ी

धनबाद पुलिस की बड़ी उपलब्धि, मई माह में 1250 लंबित कांडों का...

क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखना और अपराध पर अंकुश लगाना पहली प्राथमिकता – सुधांशु श्रीवास्तव

धनबाद (झारखंड) : ईस्ट बसुरिया ओपी प्रभारी सुधांशु श्रीवास्तव ने पदभार ग्रहण...