Home Breaking News Top News अरुणांचल प्रदेश में जेडीयू को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए 6 विधायक
Top Newsअरुणाचल प्रदेशबिहार

अरुणांचल प्रदेश में जेडीयू को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए 6 विधायक

Share
Share
बिहार में भाजपा की सहयोगी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) को अरुणाचल प्रदेश में बड़ा झटका लगा है। जेडीयू के 6 विधायकों ने भाजपा का दामन थाम लिया है।
बीजेपी में शामिल होने वाले विधायकों में तलेम तबोह, जिक्के ताको, हयेंग मंगफी, दोर्जी वांग्डी खर्मा, डोंग्रु सियोंग्जु, कांगोंग ताकू हैं।
इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश राज्य विधान सभा की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, पीपल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल (PPA) के एक विधायक भी बीजेपी (BJP) में शामिल हुए हैं। पीपीए के लिकाबाली निर्वाचन क्षेत्र से विधायक करदो निग्योर भी बीजेपी में शामिल हो गए हैं।
बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली जेडीयू ने 2019 के विधानसभा चुनाव में यहां 15 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 7 सीटें जीतीं थी। साथ ही वो बीजेपी के बाद राज्य में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी। बीजेपी ने 2019 के विधानसभा चुनाव में 41 सीटें जीतीं थीं।
जेडीयू और पीपीए के विधायकों के बीजपी में शामिल होने के बाद अब 60 सदस्यों वाली अरुणाचल विधानसभा में बीजेपी के 48 विधायक हो गए हैं। इसके अलावा जेडीयू के पास 1 विधायक और कांग्रेस और नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के चार-चार विधायक हैं।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

हीरो राजन कुमार को मिला दानवीर कर्ण राष्ट्रीय सम्मान।

भागलपुर (बिहार) । भागलपुर के स्थानीय गांधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र भागलपुर में...

बिहार में स्कूल-मंदिर के पास मांस-मछली बिक्री पर बैन: “बच्चों में हिंसक प्रवृत्ति रोकने के लिए”

बिहार सरकार ने शैक्षिक और धार्मिक संस्थानों के पास मांस-मछली की खुली...

2016 की पूर्ण शराबबंदी पर फिर बहस: NDA सहयोगी बोले—इम्प्लीमेंटेशन फेल, राजस्व नुकसान बढ़ रहा

बिहार में 2016 से लागू पूर्ण शराबबंदी पर NDA सहयोगियों ने मुख्यमंत्री...

15 रक्तवीरों ने किया रक्तदान,शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

धनबाद । सामाजिक संस्था “समर्पण एक नेक पहल” द्वारा रविवार को कोयला...