Home झारखण्ड मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना अन्तर्गत कुल 139 प्रस्तावों को दी गई स्वीकृति
झारखण्डराज्य

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना अन्तर्गत कुल 139 प्रस्तावों को दी गई स्वीकृति

Share
Share

सभी पंचायतों में योजना से संबंधित करें प्रचार-प्रसार – उपायुक्त

धनबाद : सोमवार को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना अन्तर्गत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ी जाति के लाभुकों को चिकित्सा अनुदान उपलब्ध कराने हेतु जिला स्तरीय समिति की बैठक उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में कार्यालय कक्ष में की गई।

इस दौरान जिला कल्याण पदाधिकारी धनबाद नियाज अहमद द्वारा प्रखण्ड विकास पदाधिकारी कार्यालय एवं अंचल अधिकारी कार्यालय से मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना अन्तर्गत चिकित्सा अनुदान हेतु प्राप्त अभिलेख को समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना अन्तर्गत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ी जाति के लाभुकों को चिकित्सा अनुदान उपलब्ध कराने हेतु जिला स्तरीय समिति द्वारा कुल 139 प्रस्तावों पर स्वीकृति प्रदान की गई।

मौके पर उप विकास आयुक्त सादात अनवर, जिला कल्याण पदाधिकारी नियाज अहमद समेत विभिन्न विधानसभा से आए विधायक प्रतिनिधि मौजूद रहें।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...