Home झारखण्ड उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय साइकिल वितरण अनुमोदन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न
झारखण्डराज्य

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय साइकिल वितरण अनुमोदन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न

Share
Share

धनबाद : सोमवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में साइकिल वितरण योजना के तहत आठवीं वर्ग में अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ीं जाति के छात्र, छात्राओं के बीच निःशुल्क साईकिल वितरण हेतु जिला स्तरीय साइकिल वितरण अनुमोदन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में की गई।

इस दौरान जिला कल्याण पदाधिकारी द्वारा कुल 5721 आठवीं वर्ग में अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ीं जाति के छात्र, छात्राओं के बीच निःशुल्क साईकिल वितरण को लेकर अनुमोदन हेतु समिति के समक्ष प्रस्ताव रखा गया। जिसे उपायुक्त की अध्यक्षता में अनुमोदन की स्वीकृति प्रदान की गई।

उपायुक्त अदित्य रंजन ने कहा कि नि:शुल्क साइकिल वितरण योजना का लाभ मिलने से छात्र एवं छात्राओ को स्कूल आने जाने में मदद मिलेगी और सभी आसानी से स्कूल आ जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सके, इसके लिए राज्य सरकार की कई योजनाएं चल रही है। इसका अवश्य लाभ लें एवं खूब मन लगाकर पढ़ाई करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में जिला का नाम रोशन करें।

मौके पर उप विकास आयुक्त सादात अनवर, जिला कल्याण पदाधिकारी नियाज अहमद, समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहें।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

देवघर लूटकांड के चार आरोपी गिरफ्तार,एक की मौत।

देवघर । मोहनपुर थाना क्षेत्र के जयपुर मोड़ के पास हुए चर्चित...

दृष्टि ट्रैवल्स और सर्विसेस द्वारा क्रूज बाजार 2.0 का आयोजन।

रांची : दृष्टि ट्रेवल्स और सर्विसेस द्वारा तिरुन ट्रेवल मार्केटिंग रॉयल कैरीबियन...

झारखंड के टॉपर सन्नी कुमार वर्मा को गुलाम मुस्तफा ने किया सम्मानित।

₹10,000 देने की घोषणा। रांची । झारखंड के टॉपर सन्नी कुमार वर्मा...

माता जानकी भारतीय संस्कृति में आदर्श नारी के रूप में पूजी जाती हैं – ब्राह्मण महासभा

रांची । बाबा विद्यापति स्मारक समिति कचहरी चौक स्थित प्रधान कार्यालय में...