Home झारखण्ड राँची, गुमला और लातेहार सहित झारखंड में कड़ाके की ठंड
झारखण्डराज्य

राँची, गुमला और लातेहार सहित झारखंड में कड़ाके की ठंड

Share
Share

झारखंड । राँची समेत झारखंड के ज्यादातर जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिन और रात के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। सर्द हवाओं ने जन जीवन को बुरी तरह से प्रभावित किया है। बेघरों को रात काटनी मुश्किल हो रही है। हालांकि जिला प्रशासन के स्तर पर जगह-जगह अलाव की व्यवस्था की गई है। राज्य के ज्यादातर हिस्सों में दिन का पारा सामान्य के आसपास रहा है। लेकिन रात होते ही 1 से 3 डिग्री तक न्यूनतम तापमान में कमी आई है, जिसकी वजह से सिहरन महसूस हो रही है।

कुल नौ जिलों में न्यूनतम पर 10 डिग्री के नीचे

मौसम केंद्र, रांची की ओर से 18 जनवरी को जारी रिपोर्ट के मुताबिक राॅंची का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। जो पूरे राज्य में सबसे कम रहा है। हालांकि 17 दिसंबर की तुलना में 24 घंटे के भीतर रांची के न्यूनतम तापमान में 0.7 डिग्री का इजाफा हुआ है। इसके अलावा डाल्टनगंज, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, लातेहार, लोहरदगा और सिमडेगा में न्यूनतम पारा 10 डिग्री से नीचे रहा है। राँची के बाद गुमला में सबसे कम पारा 6.6 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है। वहीं, लातेहार में न्यूनतम पारा 7.7 डिग्री रहा है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने 197 विकास योजनाओं की दी सौगात.

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन सेरेंगसिया के शहीदों को नमन- सह – परियोजनाओं के...

मैट्रिक व इंटरमीडिएट परीक्षा को कदाचार मुक्त संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक तैयारियां पूरी।

वीडियो कॉल से की जाएगी स्कूलों की मॉनिटरिंग, सभी परीक्षा केंद्रों पर...

महापौर के 8 व वार्ड पार्षद के 93 नामांकन पत्रों की हुई बिक्री।

धनबाद । नगर निकाय चुनाव को लेकर सोमवार को महापौर पद के...

परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर परिक्षेत्र में बीएनएसएस की धारा – 163 के तहत निषेधाज्ञा जारी।

मैट्रिक व इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के दौरान,परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर परिक्षेत्र...