तोपचांची की बेटी काजोल कुमारी ने MBBS पास कर सूड़ी समाज का नाम किया रोशन: गौतम मंडल
धनबाद: जिले के तोपचांची प्रखंड अंतर्गत गुनघसा टोला (चिराबाद) की रहने वाली काजोल कुमारी ने चिकित्सा के क्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल कर पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। वर्ष 2020 में NEET परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद काजोल ने अब पीएमसीएच (PMCH) से अपनी MBBS की पढ़ाई सफलतापूर्वक पूरी कर ली है।
काजोल की इस शानदार उपलब्धि पर खुशी जताते हुए झारखंड सूड़ी समाज कल्याण समिति के केंद्रीय महासचिव गौतम मंडल ने कहा कि एक साधारण पृष्ठभूमि से निकलकर डॉक्टर बनने तक का काजोल का यह सफर क्षेत्र के अन्य युवाओं और बालिकाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। काजोल ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से न सिर्फ अपने परिवार का, बल्कि पूरे सूड़ी समाज का सिर गर्व से ऊंचा किया है।
झारखंड सूड़ी समाज कल्याण समिति की ओर से काजोल कुमारी के उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं दी गई हैं। समाज के लोगों ने उम्मीद जताई है कि वे आगे चलकर एक कुशल और संवेदनशील डॉक्टर के रूप में देश और समाज की निस्वार्थ सेवा करेंगी।
Leave a comment