Home उत्तर प्रदेश कानपुर देहात में किसान महापंचायत।
उत्तर प्रदेशराज्य

कानपुर देहात में किसान महापंचायत।

Share
Share

MSP कानून और ट्रेड डील के विरोध में हुंकार।

कानपुर देहात । किसानों की ताकत एक बार फिर सड़कों पर नजर आई। संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले और भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत के नेतृत्व में विशाल किसान महापंचायत का आयोजन किया गया। इस दौरान किसान नेताओं ने एमएसपी पर कानून बनाने की मांग को दोहराते हुए केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा।

कानपुर देहात में आयोजित किसान महापंचायत में बड़ी संख्या में किसान जुटे। महापंचायत का आयोजन संयुक्त किसान मोर्चा और भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत के नेतृत्व में किया गया।
इस मौके पर संयुक्त किसान मोर्चा के अध्यक्ष जगजीत सिंह दल्लेवाल के नेतृत्व में कन्याकुमारी से कश्मीर तक निकाली जा रही किसान यात्रा का जनपद पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। किसानों ने फूल मालाओं और नारों के साथ यात्रा का अभिनंदन किया।
महापंचायत को संबोधित करते हुए किसान नेताओं ने न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी MSP को कानूनी गारंटी देने की मांग को दोहराया। उनका कहना था कि जब तक एमएसपी पर कानून नहीं बनेगा, तब तक किसानों को उनकी फसल का उचित दाम नहीं मिलेगा।
किसान नेताओं ने भारत और अमेरिका के बीच हुए ट्रेड डील का भी विरोध किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियां किसानों के हित में नहीं हैं और विदेशी समझौते भारतीय कृषि को कमजोर कर सकते हैं।
यही नहीं, नेताओं ने 19 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली किसान महापंचायत में भारी संख्या में पहुंचने की अपील की।
इस दौरान किसानों ने राष्ट्रपति को संबोधित 9 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा और चेतावनी दी कि यदि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

आदिवासी लोकगीत और सत्संग की अनोखी प्रतियोगिता में एकल की 7 टीमों ने लिया भाग।

गुना (म.प्र) । एकल अभियान द्वारा आयोजित ‘सत्संग प्रतियोगिता’ ग्रामीण और जनजाति...

सात दिवसीय 52वाँ खजुराहो नृत्य समारोह का हुआ शुभारंभ।

छतरपुर (मप्र) । खजुराहो विश्व धरोहर की दिव्य छाया में भारतीय संस्कृति...

झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न।

मेयर प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने का संकल्प।...

मतदान पदाधिकारियों का तृतीय व अंतिम रेंडमाइजेशन संपन्न।

पोलिंग पार्टियों को बूथ से किया टैग। धनबाद । जिला निर्वाचन पदाधिकारी...