Home झारखण्ड झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न।
झारखण्डराज्य

झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न।

Share
Share

मेयर प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने का संकल्प।

धनबाद । शनिवार को कतरास स्थित माँ लिलौरी स्थान परिसर के तारापदो धर्मशाला में झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बीसीसीएल के क्षेत्र संख्या 1 से 11 तक के यूनियन पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।

बैठक की अध्यक्षता यूनियन के बीसीसीएल जोनल अध्यक्ष उमाशंकर चौहान ने की। बैठक में नगर निगम चुनाव को लेकर विशेष रूप से चर्चा की गई तथा झारखंड मुक्ति मोर्चा समर्थित मेयर प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने की रणनीति तय की गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि चुनाव प्रचार अपने अंतिम चरण में है, ऐसे में यूनियन के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ जनसंपर्क अभियान चलाएंगे। घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क किया जाएगा तथा बैलेट पेपर के नमूने का वितरण कर मतदाताओं को जागरूक किया जाएगा, ताकि मतदान के दिन किसी प्रकार की भ्रम की स्थिति न रहे।

इस अवसर पर जोनल उपाध्यक्ष सूरज महतो एवं रतिलाल टुडू, जोनल सचिव रामू मंडल, जोनल सदस्य अजय रवानी समेत बीसीसीएल क्षेत्र संख्या 1 से 11 के सभी पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

बैठक के अंत में सर्वसम्मति से संकल्प लिया गया कि मजदूर हितों की रक्षा और शहर के समग्र विकास के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा समर्थित प्रत्याशी को ऐतिहासिक जीत दिलाई जाएगी तथा संगठन की एकजुटता के बल पर चुनाव में निर्णायक भूमिका निभाई जाएगी।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

दुर्गेश आर सिंह राजपूत ने सपरिवार सिद्धिविनायक मंदिर में किया दर्शन

मुंबई : आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर दुर्गेश आर सिंह...

रेड डॉट चैलेंज एवं मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

धनबाद (झारखंड) : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार झारखंड...

विधानसभा की विशेष समिति के प्रयास से राज्य सरकार के खाते में जमा हुआ 220 करोड़ रुपए राजस्व

धनबाद (झारखंड) : झारखंड विधानसभा की विशेष समिति (प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण) ने...

एसएसपी प्रभात कुमार की विशेष पहल से वर्षों से अटकी न्यायिक प्रक्रिया आगे बढ़ी

धनबाद पुलिस की बड़ी उपलब्धि, मई माह में 1250 लंबित कांडों का...