Home झारखण्ड सेक्टर पदाधिकारी व सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों के लिए ब्रीफिंग सत्र का आयोजन।
झारखण्डराज्य

सेक्टर पदाधिकारी व सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों के लिए ब्रीफिंग सत्र का आयोजन।

Share
Share

धनबाद । नगर निकाय निर्वाचन 2026 के अंतर्गत धनबाद नगर निगम तथा चिरकुंडा नगर परिषद के सभी वार्डों के सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों के लिए आज अंतिम प्रशिक्षण सह ब्रीफिंग सत्र का आयोजन न्यू टाउन हॉल में किया गया।

ब्रीफिंग सत्र को संबोधित करते हुए महापौर पद के निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता विनोद कुमार ने कहा कि मतदान प्रक्रिया को बेहतर तरीके से संचालन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। पोलिंग पार्टी को अपनी अभिरक्षा में अपने मतदान केंद्रों तक पहुंचाए। मतदान के दिन सतत भ्रमणशील रहें। मतदान संपन्न होने के पश्चात अपनी अभिरक्षा में मतदान सामग्री को मतदान दल के साथ लेकर संग्रहण स्थल पर आएं और उसे सुरक्षित तरीके से जमा करवाएं।

पुलिस उपाधीक्षक धीरेंद्र नारायण बंका ने सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों को कहा कि मतदान के पूर्व रात में मतदान केंद्र में ही रहें और उपद्रवी तत्वों पर कड़ी नजर रखते हुए कंट्रोल रूम को सूचित करते रहें। पुलिस उपाधीक्षक सुमित कुमार ने कहा कि डिस्पैच सेंटर से मतदान दलों द्वारा सामग्री प्राप्त करने के उपरांत मतदान दल को अपनी अभिरक्षा में मतदान केंद्रों तक पहुंचाएं।

निर्वाची पदाधिकारी नारायण राम एवं मुरारी नायक ने भी अपने अपने क्षेत्राधीन सेक्टर पदाधिकारियों को मतदान केंद्रों पर न्यूनतम मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।

इसके पूर्व मुख्य प्रशिक्षक दिलीप कुमार कर्ण, संजय कुमार ने मतदान के दिन के मतदान प्रक्रिया की संपूर्ण जानकारी दी। मास्टर ट्रेनर नीरज कुमार प्रसाद से मतपेटिका के ऑपरेशन और सील करने की प्रक्रिया के बारे में समझाया।

प्रशिक्षण सत्र में सामान्य प्रेक्षण रॉबिन टोप्पो, नोडल पदाधिकारी प्रशिक्षण कोषांग अभिषेक झा, संजय कुमार झा, मास्टर ट्रेनर राज कुमार वर्मा, देवेश त्रिवेदी, रामलखन कुमार, मदन नायक आदि उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बड़की बौआ में चड़क पूजा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

बड़की बौआ। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी हर्षोल्लास के साथ...

आर्या डिजिटल ओटीटी के 5 लाख डाउनलोड हुए पूरे,दर्शकों का जताया आभार।

नई दिल्ली। मीडिया एंड एंटरटेनमेंट क्षेत्र में सक्रिय आर्य ग्रुप ऑफ कंपनी...

बाइक सवार अपराधियों ने कोयला कारोबारी को मारी गोली।

धनबाद । तेतुलमारी थाना क्षेत्र अंतर्गत 8 लेन मार्ग स्थित शक्ति चौक...

केसरगढ़ पंचायत में अम्बेडकर जयंती मनाई गई।

बाघमारा । भारतीय संविधान के जनक भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की...