Home राज्य मतदान पदाधिकारियों का तृतीय व अंतिम रेंडमाइजेशन संपन्न।
राज्यझारखण्ड

मतदान पदाधिकारियों का तृतीय व अंतिम रेंडमाइजेशन संपन्न।

Share
Share

पोलिंग पार्टियों को बूथ से किया टैग।

धनबाद । जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगर पालिका) सह उपायुक्त आदित्य रंजन की अध्यक्षता में तथा धनबाद नगर निगम के सामान्य प्रेक्षक रोबिन टोप्पो एवं चिरकुंडा नगर परिषद के सामान्य प्रेक्षक सुरेंद्र कुमार की उपस्थिति में समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार में नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान पदाधिकारियों का अंतिम व तृतीय रेंडमाइजेशन संपन्न हुआ।

रेंडमाइजेशन में 5625 पदाधिकारियों का चुनाव कार्य के लिए चयन निर्वाचन आयोग के सॉफ्टवेयर के माध्यम से किया गया। साथ ही पोलिंग पार्टियों को बूथ से टैग किया गया। रेंडमाइजेशन के बाद सभी पदाधिकारियों से हस्ताक्षर करने के सभी कागजात को सील किया गया।

वहीं रेंडमाइजेशन में धनबाद नगर निगम एवं चिरकुंडा नगर परिषद के लिए 1125 पोलिंग पार्टी का चयन किया गया। एक पोलिंग पार्टी में प्रेसाइडिंग ऑफीसर सहित पांच पदाधिकारी रहेंगे।

इस मौके पर उपायुक्त आदित्य रंजन, उप विकास आयुक्त सन्नी राज, धनबाद नगर निगम के सामान्य प्रेक्षक रोबिन टोप्पो, चिरकुंडा नगर परिषद के सामान्य प्रेक्षक सुरेंद्र कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) मुकेश कुमार बाउरी, धनबाद नगर निगम (महापौर) के निर्वाची पदाधिकारी विनोद कुमार, चिरकुंडा नगर परिषद (अध्यक्ष) के निर्वाची पदाधिकारी जियाउल अंसारी, डीएलएओ राम नारायण खलको, डीसीएलआर दिलीप कुमार महतो, धनबाद नगर निगम तथा चिरकुंडा नगर परिषद के सभी वार्ड के निर्वाची पदाधिकारी, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी सुनीता तुलस्यान मौजूद थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

दुर्गेश आर सिंह राजपूत ने सपरिवार सिद्धिविनायक मंदिर में किया दर्शन

मुंबई : आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर दुर्गेश आर सिंह...

रेड डॉट चैलेंज एवं मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

धनबाद (झारखंड) : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार झारखंड...

विधानसभा की विशेष समिति के प्रयास से राज्य सरकार के खाते में जमा हुआ 220 करोड़ रुपए राजस्व

धनबाद (झारखंड) : झारखंड विधानसभा की विशेष समिति (प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण) ने...

एसएसपी प्रभात कुमार की विशेष पहल से वर्षों से अटकी न्यायिक प्रक्रिया आगे बढ़ी

धनबाद पुलिस की बड़ी उपलब्धि, मई माह में 1250 लंबित कांडों का...