Home राज्य मां रानी ज्वेलर्स में हुई लाखों की चोरी।
राज्यजुर्मझारखण्ड

मां रानी ज्वेलर्स में हुई लाखों की चोरी।

Share
Theft worth lakhs took place in Maa Rani Jewellers.
Share

गिरिडीह । शहर के कालीबाड़ी चौक के समीप मां रानी ज्वेलर्स में लूट की एक बड़ी घटना हुई। ग्राहक बनकर आए एक बदमाश ने दुकान से 12 लाख रुपये से अधिक मूल्य के सोने के जेवरात चोरी कर लिया।दुकान संचालक महेश कुमार के अनुसार रविवार दोपहर करीब 3 से 3:30 बजे एक युवक दुकान में ग्राहक बनकर आया और महिला के लिए लॉकेट दिखाने को कहा। इसी दौरान उसने चुपचाप डब्बे से दो पैकेट, जिनमें 50-50 ग्राम सोने के जेवरात थे, निकालकर अपनी जेब में डाल लिया।जब दुकान संचालक की नजर उस पर पड़ी तो उन्होंने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन बदमाश मौके से दौड़कर फरार हो गया। पूरा मामला CCTV में क़ैद, पुलिस अपराधी की तलाश कर रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

चित्रांश मंजूषा-3 का विमोचन।

रांची । झारखण्ड चित्रांश विचार मंच द्वारा प्रकाशित चित्रांश मंजूषा-3 स्मारिका का...

प्रतिबंधित मांगुर मछली के अवैध कारोबार में वर्चस्व को लेकर गोलीबारी।

धनबाद : प्रतिबंधित मांगुर मछली के अवैध कारोबार में वर्चस्व को लेकर...

अलीगढ़ में स्मार्ट प्रीपेड मीटर के खिलाफ सपा का प्रदर्शन।

अलीगढ़। शहर में स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटरों के खिलाफ विरोध तेज होता...

राज्य मंत्री की मौजूदगी में मनाई गई भगवान परशुराम जयंती।

कानपुर देहात । जनपद कानपुर देहात में भगवान परशुराम जयंती बड़े ही...