Home बिहार जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने लौरिया प्रखंड व अंचल कार्यालय का किया औचक निरीक्षण।
बिहारराज्य

जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने लौरिया प्रखंड व अंचल कार्यालय का किया औचक निरीक्षण।

Share
Share

प्रशासनिक व्यवस्था और जनहित योजनाओं का जिलाधिकारी ने लिया जायजा।

जिलाधिकारी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को समुचित निदान करने का दिया निर्देश।

बौद्ध स्तूप का लिया जायजा, आईएएस बनने की इच्छुक बच्ची का बढ़ाया उत्साह।

बेतिया। जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने लौरिया प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण कर प्रशासनिक व्यवस्था, विकास कार्यों और जनहित से जुड़ी योजनाओं की गहन समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच), खेती-बारी की स्थिति, बाढ़ नियंत्रण से जुड़े पहलू, चीनी मिल, लौरिया फैंसी मेला, ऐतिहासिक अशोक स्तंभ, अधिकारी आवास सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी प्राप्त की। साथ ही प्रखंड क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं की कार्य प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जिलाधिकारी ने अंचल कार्यालय में राजस्व से संबंधित कार्यों की प्रगति की जानकारी अंचलाधिकारी से ली और लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके अलावा आरटीपीएस काउंटर का निरीक्षण कर आवेदनों के निष्पादन की स्थिति का जायजा लिया तथा आम नागरिकों को समय पर सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया निरीक्षण के क्रम में स्थानीय लोगों द्वारा विभिन्न समस्याओं की ओर जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराया गया, जिनके त्वरित एवं समुचित समाधान के लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी इसी क्रम में जिलाधिकारी ने ऐतिहासिक बौद्ध स्तूप, लौरिया का भी निरीक्षण किया और इसके संरक्षण, स्वच्छता एवं पर्यटक सुविधाओं के बेहतर प्रबंधन को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। यहां परिभ्रमण के लिए पहुंचे लूना इंटरनेशनल स्कूल, बेतिया के विद्यार्थियों से उन्होंने संवाद किया और बच्चों का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय की कक्षा एक की छात्रा अलसिफा फातिमा ने जब जिलाधिकारी से कहा कि वह भविष्य में आईएएस बनना चाहती है, तो जिलाधिकारी ने उसे आशीर्वाद देते हुए मन लगाकर पढ़ाई करने और लक्ष्य के प्रति निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा सुजीत कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी, डीसीएलआर नरकटियागंज, स्थानीय प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थानाध्यक्ष सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

हर क्षेत्र में सफलता के लिए डिजिटल स्किल्स जरुरी – उप विकास आयुक्त

धनबाद । आईआईटी (आईएसएम) के मैनेजमेंट स्टडीज और इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट ने...

संत जेवियर्स व डिनोबिली स्कूल के वाहनों पर किया 1.10 लाख का जुर्माना।

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार जिला परिवहन...

डीडीसी ने की लघु सिंचाई की योजनाओं की समीक्षा।

धनबाद । उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने लघु सिंचाई विभाग अंतर्गत...

धनबाद शहर को व्यवस्थित, स्वच्छ एवं जाममुक्त बनाने की दिशा में एक पहल।

177 स्ट्रीट वेंडरों को कोहिनूर मैदान वेंडिंग जोन में मिला स्थान। धनबाद...